Move to Jagran APP

मार्च में सम्‍मानित किए जाएंगे लाकडाउन के सारथी, जानिए कौन हैं ये सारथी Aligarh news

सुमित सर्राफ ने बताया कि 22 मार्च 2020 को संपूर्ण देश में कोरोना के चलते लॉकडाउन लगाया गया था। वह समय एक ऐसा समय था जब कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन ही एकमात्र उपाय लग रहा था।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 03:53 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 03:53 PM (IST)
मार्च में सम्‍मानित किए जाएंगे लाकडाउन के सारथी, जानिए कौन हैं ये सारथी Aligarh news
प्रेसवार्ता में जानकारी देते सुमित सर्राफा संजय महेश्वरी

अलीगढ़, जेएनएन : आगरा रोड स्थित मैंगो आर्चिड में 21 मार्च को लॉकडाउन सारथी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सम्रद्धि टाउनशिप के डायरेक्‍टर सुमित सर्राफ ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दी।

loksabha election banner

लोगों ने बढ़चढ़कर की मदद

पत्रकार वार्ता में सुमित सर्राफ ने बताया कि 22 मार्च 2020 को संपूर्ण देश में कोरोना के चलते लॉकडाउन लगाया गया था। वह समय एक ऐसा समय था जब कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन ही एकमात्र उपाय लग रहा था और इसके चलते संपूर्ण देश में कोरोना पर काफी हद तक काबू भी पा लिया गया। शुरू में तो सब कुछ ठीक-ठाक चला, लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब दैनिक वेतन भोगी, दिहाड़ी मजदूर एवं अन्य तबके के लोगों को कोई आय ना होने के चलते खाने तक की समस्या उत्पन्न हो गई थी। ऐसी स्थिति में कई सामाजिक संस्थाएं, मीडिया कर्मी, एनजीओ, डॉक्टर, पुलिस प्रशासन, वकील के अलावा समाज सेवा की भावना रखने वाले अनेकों व्यवसाई नागरिकों ने कोरोना की परवह न करते हुए अलीगढ़ में तमाम जरूरतमंद लोगों को आटा दाल  चावल सहित  दिनचर्या की तमाम आवश्यक वस्तुओं  उपलब्ध कराई। यही नहीं अनेक  सामाजिक  व्यक्तियों द्वारा लोगों को नगद धनराशि की व्यवस्था कराई गई।

सम्‍मानित की जाएंगी महान विभूतियां

उन्‍होंने कहा  लॉकडाउन के 1 वर्ष पूर्ण होने की पूर्व संध्या पर हमने निश्चय किया है कि ऐसी  महान  विभूतियों  का सार्वजनिक मंच पर सम्मान किया जाए जो कि इस कठिन काल में जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के लिए एक देवता समान मानव के रूप में सड़कों पर उतरे।  बताया कि वह मीडिया एवं अपनी सहयोगी टीम के माध्यम से ऐसे महान विभूतियों की जानकारी कर 21 मार्च को लॉकडाउन सारथी सम्मान से सम्मानित करेंगे।पत्रकार वार्ता के दौरान माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.