Move to Jagran APP

Lockdown 4 : बुलंदशहर में अलीगढ़ की महिला को गला घोंटकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदहशहर देहात कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव दोस्तपुर फ्लाईओवर के समीप एक खेत में फेंक दिया गया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 09:55 AM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 07:53 PM (IST)
Lockdown 4 :  बुलंदशहर में अलीगढ़ की महिला को गला घोंटकर मार डाला
Lockdown 4 : बुलंदशहर में अलीगढ़ की महिला को गला घोंटकर मार डाला

अलीगढ़ [जेएनएन] : उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदहशहर देहात कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव दोस्तपुर फ्लाईओवर के समीप एक खेत में फेंक दिया गया। अलीगढ़ की यह महिला अपने पति से अलग रह रही थी। दस शाल पहले महिला ने अपनी बेटी की शादी कर दी थी।

loksabha election banner

बेटी की कर दी थी शादी

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र निवासी हसन अली ने अपनी बेटी अमरीन की शादी 10 साल पहले खुर्जा देहात के गांव दोसपुर निवासी आबिद के साथ की थी। उनके चार  बच्चे हैं। करीब डेढ़ साल पहले आबिद का अमरीन से विवाद हो गया। जिसके बाद वह आबिद से अलग रहने लगी। बुलंदश्हर देहात कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि आबिद और महिला के मायकेवालों को नहीं पता था कि वह कहां रहती थी। शनिवार सुबह दोस्तपुर फ्लाईओवर के समीप एक खेत में महिला का शव पड़ा मिला। मोबाइल भी उसी के पास पड़ा है, जिससे उसकी पहचान हो सकी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.