Live Aligarh Coronavirus News Update : एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत 21 संक्रमित मिले
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब गुरुवार को 21 नए संक्रमित मिले हैं।
अलीगढ़ [जेएनएन]: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब गुरुवार को 21 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें ङ्क्षसचाई विभाग में तैनात बाबू समेत परिवार के पांच लोग शामि हैं। पांच लोग जेल से पॉजीटिव मिले हैं। अब जिले संक्रमितों की संख्या 554 को गई है। वहीं गुरुवार को 14 लोग स्वस्थ्य होकर वापस घर लौटे। ऐसे में सक्रिय केसों की संख्या 209 हो गई है।
एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित
सुरेंद्र नगर मंदिर के निकट 45 वर्षीय व्यक्ति ङ्क्षसचाई विभाग में बाबू के पद पर तैनात हैं। गुरुवार को इनके परिवार में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। इसमें यह खुद, 74 वर्षीय मां, 78 वर्षीय पिता, 37 वर्षीय युवक, 36 वर्षीय महिला संक्रमित मिले हैं। इसी तरह सेंटर प्वॉइंट निवासी व्यापारी से भी तीन लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें 58 वर्षीय व्यक्ति, 52 वर्षीय महिला व 55 वर्षीय युवक शामिल हैं। जलाली के छह वर्षीय बालक, 37 वर्षीय महिला व 36 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं।
जेल के पांच लोग पॉजिटिव
न्यू गोपालपुरी निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग व घंटाघर चौक निवसी 45 वर्षीय संक्रमित मिले हैं। इसी तरह एमएलजी हॉस्पीटल का 33 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। वहीं जेल से पांच लोग पॉजीटिव हैं। इसमें 26 वर्षीय युवक, 18 वर्षीय युवक, 19 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय युवक शामिल है। एक 48 वर्षीय फफाला मार्केट से भी पॉजीटिव मिला है। कोल तहसील से 54 वर्षीय युवक संक्रमित हैं।