Live Aligarh Coronavirus News Update:2 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, 19 संक्रमित
कोरोना वायरस संक्रमित 22 और मरीजों ने जंग जीत ली। बुधवार को ये लोग स्वस्थ होकर घर चले गए। टप्पल क्षेत्र के चार लोगों समेत 19 नए संक्रमित मिले हैं।
अलीगढ़ [जेएनएन]: कोरोना वायरस संक्रमित 22 और मरीजों ने जंग जीत ली। बुधवार को ये लोग स्वस्थ होकर घर चले गए। टप्पल क्षेत्र के चार लोगों समेत 19 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 825 हो गई है। इनमें 519 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैैं। अब 275 सक्रिय केस हैं। 26 लोगों की मौत हो चुकी है।
ये मिले मरीज
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 500 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें से 19 लोग संक्रमित मिले। इनमें ज्वालापुरी की 48 वर्षीय महिला, रामनगर का 11 वर्षीय बालक, शक्ति नगर के 36 वर्षीय पुरुष, दो साल का बालक, मीनाक्षी टॉकीज का 21 साल का युवक, आंबेडकर नगर का पांच साल का बालक, सीएचसी टप्पल के 65 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय बालक, मोहन नगर की 65 वर्षीय महिला, कबीर कॉलोनी के 67 वर्षीय पुरुष, रेलवे स्टेशन के ऑफिसर गेस्ट हाउस की 25 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय पुरुष, रेंबो रूम अनूपशहर के 35 वर्षीय पुरुष, कटरा स्ट्रीट के 79 वर्षीय पुरुष, फायर ब्रिगेड कॉलोनी के 32 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय पुरुष, छह वर्षीय बच्ची संक्रमित मिली है।