Live Aligarh Coronavirus News Update: अस्पताल कर्मी समेत 18 और corona पॉजिटिव मिले
कोरोना संक्रमित 11 और मरीजों ने ङ्क्षजदगी की जंग जीत ली। सोमवार को अस्पताल कर्मी समेत 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सक्रिय मरीजों की संख्या 178 हो गई है।
अलीगढ़ [जेएनएन]: कोरोना संक्रमित 11 और मरीजों ने ङ्क्षजदगी की जंग जीत ली। सोमवार को अस्पताल कर्मी समेत 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सक्रिय मरीजों की संख्या 178 हो गई है। अब तक 492 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 26 की मृत्यु हुई है। अब तक कुल 796 संक्रमित हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या भले ही बढ़ रही हो, मगर 62 फीसद से अधिक मरीज ठीक भी हो चुके हैं। इनमें 11 मरीज सोमवार को अतरौली कोरोना अस्पताल से स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए।
ये मिले संक्रमित
विष्णुपुरी की 28 वर्षीय महिला, आगरा रोड विकास नगर में एक ही परिवार के 62 वर्षीय बुजुर्ग व 30 वर्षीय महिला, गंगा विहार कॉलोनी में एक ही परिवार के 37 वर्षीय व्यक्ति व 31 वर्षीय महिला, अवतार में 45 वर्षीय महिला व उसका 18 वर्षीय बेटा, छर्रा के धनसारी निवासी 57 वर्षीय महिला, गांव किन्हवा का 33 वर्षीय युवक, राठौर बगीची में 50 वर्षीय व्यक्ति, रतरोई मझोला का 38 वर्षीय व्यक्ति, दलपतपुर अतरौली की 28 वर्षीय युवती, कासिमपुर पॉवर हाउस कॉलोनी का 24 वर्षीय युवक, क्वार्सी स्थित निजी हॉस्पिटल का 52 वर्षीय कर्मचारी, आइटीआइ किशोर नगर का 50 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है। 57 वर्षीय महिला, 57 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय बुजुर्ग भी पॉजिटिव हैं।
दीनदयाल में बढ़ेंगे 64 बेड
दीनदयाल अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बेडों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। पूर्व में जहां 92 बेड की व्यवस्था थी, उसे बढ़ाकर 124 किया गया। यानी 32 का इजाफा हुआ। अब 32-32 बेड के दो वार्ड और बनाए जा रहे हैं। इस तरह अस्पताल की क्षमता आने वाले दिनों में 188 बेड की हो जाएगी।
मरम्मत के लिए खाली होगा अतरौली अस्पताल
120 बेड के अतरौली कोरोना अस्पताल को अस्थायी रूप से खाली किया जाएगा। यहां पर पेयजल, शौोचालय समेत अन्य व्यवस्थाओं में कमियां हैं। जिन्हें दुरुस्त किया जाएगा। वर्तमान में यहां 71 मरीज भर्ती हैं। इनके तीन से चार दिन में डिस्चार्ज होने की उम्मीद है। नए मरीजों को 300 बेड के जीवन ज्योति हास्पिटल में भर्ती किया जाएगा।