विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ramveer Upadhyay: मां की समाधि के पास किया रामवीर उपाध्‍याय का अंतिम संस्कार, हर आंख में थे आंसू

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By:
Published: Sat, 03 Sep 2022 08:56 PM (IST)

Last Rites of Ramveer Upadhyay पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के पर्थिव शरीर को लेकर वाहन ने जब गांव बामौली में ...और पढ़ें

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय अपने पैतृक गांव बामौली में पंचतत्‍व में विलीन हो गए। फोटो जागरण
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय अपने पैतृक गांव बामौली में पंचतत्‍व में विलीन हो गए। फोटो जागरण

हाथरस, जागरण संवाददाता। Last Rites of Ramveer Upadhyay पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के पर्थिव शरीर को लेकर वाहन ने जब गांव बामौली में प्रवेश किया तो अंतिम दर्शन के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। पूर्व मत्री के घर के आंगन में गांव की महिलाओं की भीड़ थी और गांव की गलियों में भी पुरुषों की भीड़ मातम में शरीक हुई। पूर्व मंत्री के पर्थिव शरीर को लेकर लोग खेत की ओर से बढ़े तो रामवीर उपाध्याय अमर रहे के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। खेत में मां की समाधि के पास ही रामवीर का अंतिम संस्कार किया गया।

छतों पर थी महिलाओं की भीड़

Former Minister Ramveer Upadhyay पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का गांव मुरसान ब्लाक के गांव बामौली में है। पूरा गांव उनके निधन की खबर पाकर शोक में डूबा था। गांव में उनके आवास के बाहर सुबह से ही भीड़ उनके पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रही थी।

शाम पांच बजे गांव में पार्थिव शरीर को लेकर वाहन आ चुका था। उनका शव आते ही गांव के लोगों की भीड़ अंतिम दर्शन को उमड़ पड़ी। गांव की गलियाें की छतों में महिलाओं की भीड़ दर्शन को मौजूद थीं। पूर्व मंत्री के आवास की छत के ऊपर भी पुरुष और महिलाएं मौजूद थीं।

हर आंख में थे आंसू

रीति-रिवाज के अनुसार Former Minister Ramveer Upadhyay के शव नहलाया गया और नए कपड़े पहनाकर उनके पार्थिव शरीर को लेकर चलने लगे तभी दोनों बेटियां और पत्नी सीमा उपाध्याय चीत्कार कर रो उठीं। Former Minister Ramveer Upadhyay के भाइयों और गांव के लोगाें की आंखों में आंसू थे। शव को घर से महज 500 मीटर दूर स्थित खेत पर लाया गया। वहां अंतिम संस्कार किया गया।

सांसद व विधायकों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

इस दौरान एमएलसी जयवीर सिंह, सांसद राजवीर सिंह दिलेर, विधायक वीरेंद्र राणा सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, बृज बहादुर भारद्वाज, जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी, बसपा नेता अविन शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद पूर्व मंत्री की पर्थिव शरीर राजकीय सम्मान देने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। आसपास के दर्जनों गांव के लोगों ने किये अंतिम दर्शन पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय  Former Minister Ramveer Upadhyay के पर्थिव शरीर के दर्शन करने को गांव में सैलाब उमड़ पड़ा। गांव में कई पार्किंग स्थल भी छोटे पड़ गए।

पेड़ों पर चढ़कर किए अंतिम दर्शन

करीब दो हजार वर्ग गज में बना समाधिस्थल के चारों तरफ बाउंडी है। इसमें तमाम नेता पहले ही अंतिम दर्शन को आकर बैठ गए। यहां करीब दो हजार से अधिक लोग थे। इससे ठीक दोगुने बाउंड्री से बाहर मौजूद थे। इसके अलावा गांव में गली- मोहल्लों के हजारों लोग लोग शव यात्रा में शामिल हुए। आसपास के दर्जनों गांव के लोग शामिल हुए। भीड़ के सैलाब को देखकर इस बात से अंदाज लगाया जा सकता है कि पूर्व मंत्री की लोकप्रियता किस हद तक थी। लोग छतों और पेड़ों पर चढ़कर Former Minister Ramveer Upadhyay के अंतिम दर्शन को बेताब रहे।