Move to Jagran APP

जानें, बर्बाद हुई फसल देखकर क्या बोले हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी Aligarh News

बारिश ओर तेज हवा से धान और बाजरा की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है जिसके चलते अन्नदाता किसान काफी सदमे में हैं। पहले से ही किसान पीड़ित हैं ऊपर से प्रकृति की मार से उनकी कमर ही टूट गई है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 06:25 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 06:25 PM (IST)
जानें, बर्बाद हुई फसल देखकर क्या बोले हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी Aligarh News
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पूर्व विधायक विवेक बंसल।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। बारिश ओर तेज हवा से धान और बाजरा की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते अन्नदाता किसान काफी सदमे में हैं। पहले से ही किसान पीड़ित हैं ऊपर से प्रकृति की मार से उनकी कमर ही टूट गई है। यह कहना है हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पूर्व विधायक विवेक बंसल का।

loksabha election banner

कांग्रेस के पूर्व विधायक ने फसलों का लिया जायजा

ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से बर्बाद हुई फसलों का जायजा लेने के लिए विवेक बंसल कई दिनों से गांव के दौरे पर हैं। शुक्रवार को वह विकास खंड धनीपुर के गांव असगरपुर पहुंचे। यहां काफी मात्रा में कटी हुई धान की फसल पानी में डूबी हुई थी। खेतों में हर तरफ पानी भरा था। किसान मायूस और परेशान से पानी में भीगी हुई फसलों को देख रहे थे। विवेक बंसल ने किसानों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम व लागत से तैयार धान व अन्य फसलें पानी में डूबकर नष्ट हो गई हैं। यह काफ़ी दुखद त्रासदी है, क्योंकि अन्नदाता किसान सरकारी नीतियों के चलते पहले से ही काफी प्रताड़ित है। फसलों का वाजिब मूल्य भी सरकार नहीं दिला पा रही। मंडी से लेकर बाजार तक बिचौलिए हैं। निजी कंपनियों के इशारे पर किसान मंडियों को खत्म करने पर आमादा है। बेमौसम बारिश से किसानों को बड़ा झटका लगा है। मेरी जिला प्रशासन से मांग है कि इस प्राकृतिक प्रकोप से नष्ट हुई फसलों की वास्तविक लागत का भौतिक सत्यापन कराकर जल्द से जल्द किसानों को पर्याप्त मुआवज़ा दिया जाए, ताकि वे खुशी-खुशी त्योहार मना सकें। आगामी फसलों की तैयारी कर सकें। बंसल ने सरकार पर मुआवजे को लेकर पूर्व में भेदभाव का आरोप भी लगाया। कहा, जल्द ही किसानों को मुआवजे की घोषणा नहीं की तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। यदि सरकार को किसानों की जरा सी भी चिंता है तो दिवाली से पहले मुआवजे का भुगतान किया जाए।

डूंगर सिंह का विवेक बंसल ने किया स्वागत

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डूंगर सिंह का शुक्रवार को मैरिस रोड स्थित अयोध्या कुटी पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पूर्व विधायक विवेक बंसल ने स्वागत किया। बंसल ने कहा, मुझे खुशी है कि जमीन से जुड़े सक्रिय साथी डूंगर सिंह इस पद पर कार्य करते हुए कांग्रेस पार्टी को और मजबूत करेंगे। डूंगर सिंह ने कहा, मुझे जो दायित्व मिला है, उसका पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करूंगा। संजय कोठारी, अभिषेक गौतम, लोकेंद्र शर्मा, बसंत लाल शर्मा, लोकेश उपाध्याय, रमाकांत शर्मा, योगेश कुमार सोनू, मोनू कुमार आदि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.