Move to Jagran APP

हाथरस में अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म

अलीगढ़ : हाथरस में किशोरी का अपहरण कर चार दिन तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 08:00 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 08:00 PM (IST)
हाथरस में अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म

अलीगढ़ : हाथरस में किशोरी का अपहरण कर चार दिन तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के चाचा ने थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आरोपित बल्देव (मथुरा) क्षेत्र का रहने वाला है।

loksabha election banner

किशोरी के पिता की मृत्यु हो चुकी है। किशोरी व उसकी मां चाचा के परिवार के साथ हाथरस सहपऊ के एक गांव में रहते हैं। आरोप है कि बल्देव क्षेत्र के गांव गड़सोली का रहने वाला युवक घर पहुंचा। किशोरी घर पर अकेली थी। युवक ने किशोरी से कहा कि उसकी बहन बीमार है तथा कभी भी कुछ भी हो सकता है। पीड़िता के चाचा का कहना है कि आरोपित झांसे में लेकर उसे अपने साथ रिश्तेदारी में ले गया। वहां उसे बंधक बनाकर रखा तथा दो दिन तक दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अपनी बुआ के यहां ले गया। वहां भी दो दिन तक रखा। इधर किशोरी के गायब होते ही परिजन व ग्रामीणों में खलबली मच गई। किशोरी को आसपास के गांव व रिश्तेदारी में तलाश किया गया, लेकिन वह नहीं मिली। पांचवें दिन 16 जून को आरोपित किशोरी को नशे की हालत में गांव के बाहर छोड़ कर भाग गया। किशोरी के मिलने की जानकारी पर परिजन उसे घर ले आए। होश में आने लड़की ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद रविवार को चाचा ने आरोपित के खिलाफ सहपऊ थाने में शिकायत की। उन्होंने लड़की का अपहरण कर चार दिन तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसएचओ सहपऊ अवधेश कुमार का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है। जांच पूरी होते ही रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.