वैभव लक्ष्मी मैया को लगाया खिचड़ी का भोग, आस्था का उमड़ा सैलाब Aligarh news
नगर के गोंडा मार्ग स्थित प्राचीन पथवारी मंदिर पर विराजमान बैभव लक्ष्मी मैया को पौष माह के चौथे गुरुवार को खिचड़ी भोग लगाए गए। पूजा-अर्चना व आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
अलीगढ़, जेएनएन : नगर के गोंडा मार्ग स्थित प्राचीन पथवारी मंदिर पर विराजमान वैभव लक्ष्मी मैया को पौष माह के चौथे गुरुवार को खिचड़ी भोग लगाए गए। पूजा-अर्चना व आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। महिला मंडल द्वारा संकीर्तन भी किया गया।
पुरानी परंपरा है खिचड़ी भोग
पथवारी मंदिर पर क्षेत्र का एकमात्र वैभव लक्ष्मी मैया का मंदिर है। आचार्य मयंक उपाध्याय ने बताया कि पौष माह के गुरुवार को वैभव लक्ष्मी मैया को खिचड़ी भोग लगाने की परंपरा पुरानी है। इस दिन लक्ष्मी मैया खिचड़ी भोग लगाने वाले भक्तों से प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। गुरुवार की सुबह पथवारी मंदिर पर पथवारी मैया व लक्ष्मी मैया का फूल बंगला सजाया गया। वैभव लक्ष्मी मैया के भव्य श्रंगार किए गए। पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मैया के दर्शन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोग लगाने के बाद भण्डारे का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
संकीर्तन का आयोजन
महिला मंडल द्वारा संकीर्तन का आयोजन कर मैया की भेंट सुनाई। नगर के सराय बाजार स्थित गुरुवार वाली पैंठ मैदान में विराजमान श्री दाऊजी महाराज मंदिर, मुख्य चैराहा, गल्ला मंडी, पुरानी तहसील रोड पर भी खिचड़ी के भण्डारे का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।