दैनिक जागरण व एडीए की संयुक्त पहल : सेवा की खुशबू से महक रहा एडीए कार्यालय Aligarh news
शहर में सुनियोजित विकास की कमान संभालने वाला एडीए का कार्यालय इन दिनों मानव सेवा से महक रहा है।
अलीगढ़ [जेएनएन]: शहर में सुनियोजित विकास की कमान संभालने वाला एडीए का कार्यालय इन दिनों मानव सेवा से महक रहा है। एक तरफ जहां कड़ाही में पूडिय़ां तली जा रही हैं तो दूसरी ओर डिब्बों में पैङ्क्षकग चल रही है। अधिकारी-कर्मचारी सब मिलकर मानव सेवा का पुण्य लूट रहे हैं। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण व दैनिक जागरण के सहयोग से हर दिन करीब ढाई हजार लोगों को यहां से भोजन बांटा जाता है। अफसर खुद मलिन बस्तियों में जाकर खाना देते हैं। अगर आपके क्षेत्र में भी भोजन की जरूरत है तो फोन कर मंगा सकते हैं।
सुबह शुरू हो जाती है सामुदायिक रसोई
लॉकडाउन के चलते एडीए ने रामघाट रोड स्थित कार्यालय में सामुदायिक रसोई की शुरुआत की है। सुबह आठ बजे से ही इसकी शुरुआत हो जाती है। 11 बजते ही भोजन वितरण शुरू हो जाता है। दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों यहां खाना तैयार करते हैं। इसके साथ ही प्राधिकरण के अधिकारी, इंजीनियर व कर्मचारी संयुक्त रूप से इसका वितरण करते हैं। जहां से भी फोन आता है, तत्काल वहां खाना पहुंचाया जाता है। गुुरुवार को भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खाना पहुंचाया गया।
ढाई हजार लोगों तक पहुंचाया खाना
एडीए उपाध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने बताया कि सभी अधिकारी, कर्मचारी व शहर के समाजसेवी संगठनों की मदद से सामुदायिक किचन चल रही है। हर दिन ढाई हजार से अधिक लोगों तक भोजन पहुंचाया जा रहा है।
इन क्षेत्रों में बांटा गया खाना
महेशपुर व जंगलगढ़ी क्षेत्र, मंजूरगढ़ी, रियाज कॉलोनी, किले की झुग्गी के पास, अमीर निशा, लाल डिग्गी, गुरुद्वारा रोड, छर्रा अड्डा पुल के पास, किशनुपर, स्वर्ण जयंती नगर, नगला विस्तार।
इन नंबरों पर करें फोन
अगर आपके क्षेत्र में भी कोई भूखा है तो आप दैनिक जागरण का फोन नंबर 8429021306 या एडीए का नंबर 7983777798 पर फोन कर खाना मंगा सकते हैं।