Move to Jagran APP

अलीगढ़ में जमालपुर का पेट्रोल पंप बंद, वजह जानकार रह जाएंगे हैरानAligarh News

जमालपुर स्थित रेलवे पुल के नीचे ङ्क्षहदुस्तान पेट्रोल पंप अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गई है। प्रशासन के अनुरोध पर पंप संचालक कुशलपाल सिंह ने यह फैसला लिया था।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sat, 29 Feb 2020 04:47 PM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 04:47 PM (IST)
अलीगढ़ में जमालपुर का पेट्रोल पंप बंद, वजह जानकार रह जाएंगे हैरानAligarh News
अलीगढ़ में जमालपुर का पेट्रोल पंप बंद, वजह जानकार रह जाएंगे हैरानAligarh News

अलीगढ़[जेएनएन]: जमालपुर स्थित रेलवे पुल के नीचे ङ्क्षहदुस्तान पेट्रोल पंप अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गई है। प्रशासन के अनुरोध पर पंप संचालक कुशलपाल सिंह ने यह फैसला लिया था। यहां के आसपास अभी माहौल ठीक नहीं है। ऐसे में पेट्रोल पंप के आसपास अराजकता के संदेह को लेकर पंप बंद करने का फैसला लिया है।

loksabha election banner

यह है वजह

जमालपुर में ङ्क्षहदुस्तान का एक पेट्रोल पंप है। प्रशासन को जानकारी मिली थी कि यहां खुले में पेट्रोल बेचा जा रहा था। डीएम के निर्देश पर डीएसओ चमन शर्मा ने यहां जांच को गए। करीब दो घंटे रुके। लेकिन, इनके सामने किसी को बोतल में पेट्रोल नहीं दिया। तमाम लोग यहां बोतल लेकर आ जरूर रहे थे। ऐसे में डीएसओ ने सख्ती के निर्देश दिए। पंप संचालक ने इसी पर शुक्रवार को दोपहर दो बजे से पेट्रोल बिक्री पर रोक लगा दी। पंप संचालक कुशलपाल ने बताया कि माहौल ठीक न होने से अनिश्चितकाल के लिए डीजल-पेट्रोल बिक्री पर रोक लगा दी है।

राशन पर आ सकता संकट

हर माह पांच तारीख को राशन बंटना शुरू हो जाता है लेकिन, ऐसे में डीलर भी इन क्षेत्रों में राशन बांटने को लेकर कतरा रहे हैं। शुक्रवार को कुछ डीलरों ने डीएसओ से चर्चा भी की। प्रशासन सड़क जाम कर धरना देने वालों को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो विवाद वाले क्षेत्रों में इस माह के राशन वितरण पर भी संकट आ सकता है।

बोतल में नहीं मिलेगा पेट्रोल पंप

सभी पंप स्वामियों को किसी भी दशा में बोतले में पेट्रोल न देने के निर्देश हैं।  कहीं लापरवाही मिलती है तो तत्काल कार्रवाई होगी।

चमन शर्मा, डीएसओ

13 पंपों की हुई जांच

बोतल में पेट्रोल बिक्री की शिकायतों को लेकर शुक्रवार को आपूर्ति विभाग सख्त हो गया है। पूरे दिन में शहर की प्रमुख 13 पंपों की जांच की गई। इसमें सबसे अधिक जांच संवेदनशील क्षेत्रों की पंपों की हुई। हालांकि, किसी भी पंप पर ज्यादा कुछ नहीं मिला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.