Move to Jagran APP

जैन समाज दो हजार फलदार पौधा रोपण करेगा, किया शुभारंभ Aligarh news

इनरव्हील मानसी क्लब की सदस्याओं ने अपने -अपने घरों मे तुलसी व अन्य औषधीय पौधे लगाकर आक्सीजन क्षेत्र का निर्माण किया।

By Parul RawatEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 06:28 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 06:28 PM (IST)
जैन समाज दो हजार फलदार पौधा रोपण करेगा, किया शुभारंभ Aligarh news
जैन समाज दो हजार फलदार पौधा रोपण करेगा, किया शुभारंभ Aligarh news

अलीगढ़ [जेएनएन]। भारतीय जैन मिलन (क्षेत्रीय संगठन नौ) दो हजार फलदार पौधों का रोपण करेगा। रविार को आगरा रोड स्थित फार्म हाउस में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार जैन व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश कुमार जैन ने आम, अमरूद व अनार के 50 पौधा लगाकर शुभारंभ किया।

loksabha election banner

सुरेश जैन ने कहा कि पर्यावरण के लिए पौधा रोपण बेहद जरुरी है। इनकी देखभाल भी जरुरी है। यह पर्यावरण को संतुलन के लिए अति आवश्यक है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश जैन ने कहा कि दो हजार पौधों में से प्रत्येक सदस्य अपने घर के आसपास भी पौधा रोपण करेगा। इसके फोटो वाट्सएप ग्रुप भी डालेंगे। जैन मिलन के सभी सदस्य अपने घर या घर के पास पार्क में एक एक पौधा जरुर लगाए। क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. पीके जैन, महानगर अध्यक्ष विनोद कुमार जैन, मंत्री अदन कुमार जैन, कोषाध्यक्ष वीर महेंद्र कुमार जैन, क्षेत्र संख्या 9 की महिला चेयर पर्सन सरिता जैन, मीना जैन, सीमा जैन, मधु जैन, एकता जैन, प्रियंक जैन ने भी एक एक पौधा का रोपण किया।

हरियाली तीज पर किए ऑनलाइन कार्यक्रम

इनरव्हील मानसी क्लब की सदस्याओं ने अपने -अपने घरों मे तुलसी व अन्य औषधीय पौधे लगाकर आक्सीजन क्षेत्र का निर्माण किया। इनरव्हील अलीगढ़  मैत्री की ओर से 'वर्षा की फुहार मैत्री में लाये बहार' कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन किया गया। क्लब की अध्यक्षा शैफाली कपूर ने बताया कि सभी सदस्यों ने गीत गाए। वर्षा  की फुहार, बादलों  के मधुर स्वर में  ताल मिलाते हुए प्रतिभागियों  ने सबका मन मोह लिया। दीक्षा  और  मनोरमा ने  कार्यक्रम का संचालन किया। सैकेटरी शिल्पी वार्ष्णेय ने बताया कि मंजू, शालिनी, नुसरत, साइमा, सलोनी, पायल, रूपल, वंदना, तरंग, सुरभि, डिम्पी, रिचा, प्रीति, रश्मि, शिखा, नम्रता ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।

इनरव्हील क्लव अलीगढ़ मंजरी ने तीज कार्यक्रम में ऑनलाइन अंताक्षरी का आयोजन कराया। इसमें पांच राउंड रखे गए। शब्द जाल राउंड, डबल बर्ड राउंड, धुन बदल कर तो देखो, पहचानो और गाओ और प्रौप राउंड । क्षमा अग्रवाल को ज्यादा राउंड में विजेता बनने पर अंताक्षरी क्वीन का खिताब दिया गया। वहीं रितु माहेश्वरी को उनकी मधुर आवाज के लिए मिसेज सुरीली का खिताब मिला। सुनीता जादौन, माधवी ने समयबद्धता का पुरस्कार जीता। पूनम पाली, पूर्वा, मीनू,अर्चना, रूपाली, रश्मि सुहृद अंताक्षरी की विजेता रहीं। पायल शर्मा लकी लेडी आफ द इवनिंग बनी। कार्यक्रम का संयोजन गोल्डन अध्यक्ष सुनीता वार्ष्णेय, चार्टर अध्यक्ष पूजा सोमानी, चार्टर सचिव लता गुप्ता व निधि अरोरा ने किया। तीज पर मेहंदी प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें डॉ. कल्पना चौधरी विजेता व पूनम पाली उप विजेता रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.