Move to Jagran APP

कारागार मंत्री ने राष्ट्रपति को भेंट की Aligarh Jail में बनी शिवलिंग व बांसुरी, बंदियों के हुनर की सराहना

Aligarh Jail बंदियों के हुनर की अब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सराहना की है। प्रदेश के कारागार व होमगार्ड विभाग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने शनिवार को बंदियों द्वारा निर्मित लकड़ी की शिवलिंग बांसुरी व ओम की आकृति राष्ट्रपति को भेंट की।

By Sumit Kumar SharmaEdited By: MOHAMMAD AQIB KHANPublished: Sat, 01 Apr 2023 08:42 PM (IST)Updated: Sat, 01 Apr 2023 08:42 PM (IST)
कारागार मंत्री ने राष्ट्रपति को भेंट की Aligarh Jail में बनी शिवलिंग व बांसुरी, बंदियों के हुनर की सराहना
कारागार मंत्री ने राष्ट्रपति को भेंट की Aligarh Jail में बनी शिवलिंग व बांसुरी, बंदियों के हुनर की सराहना

अलीगढ़, जागरण संवाददाता: जिला कारागार के बंदियों के हुनर की अब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सराहना की है। प्रदेश के कारागार व होमगार्ड विभाग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने शनिवार को बंदियों द्वारा निर्मित लकड़ी की शिवलिंग, बांसुरी व ओम की आकृति राष्ट्रपति को भेंट की। साथ ही राष्ट्रपति को जेल में चल रहे रचनात्मक व सुधारात्मक कार्यों के बारे में अवगत कराया।

loksabha election banner

मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने दिसंबर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के एक दिन बाद प्रधानमंत्री को भी जिला कारागार में निर्मित लकड़ी के गदा व शिवलिंग भेंट की थीं।

बुकलेट के माध्यम से रक्षाबंधन, करवाचौथ, दीपावली, भाईदूज जैसे त्योहारों को मनाए जाने के बारे में भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया था।

बंदियों द्वारा निर्मित शिवलिंग, बांसुरी व ओम भेंट किया 

इसी तरह एक अप्रैल भी जिला कारागार के लिए गौरव का दिन रहा। मंत्री ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्हें बंदियों द्वारा निर्मित शिवलिंग, बांसुरी व ओम भेंट किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.