हाथऱस में रुपयों के लेनदेन को लेकर आइटीबीपी जवान की पीटकर हत्या
जवान की पत्नी ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है जिसमें से दो लोग गिरफ्तार किए गए हैैं।
हाथरस, जेएनएन। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मढनई में आलू खोदाई के पैसों के लेनदेन को लेकर दबंगों ने शुक्रवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के जवान और उसके परिवार के लोगों को घेरकर बुरी तरह पीटा, जिससे जवान की मौत हो गई जबकि पिता आगरा में भर्ती हैैं। जवान की पत्नी ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें से दो लोग गिरफ्तार किए गए हैैं।
हरियाणा में तैनात था
लाखन सिंह (45) पुत्र सौदान सिंह 128 बटालियन, आइटीबीपी रेवाड़ी (हरियाणा) में तैनात थे। 16 मार्च को छुट्टी पर गांव आए थे। सौदान सिंह तथा मां खेतों पर मजदूरी करते हैं। उन्होंने एक माह पहले 20 दिन के लिए जवान के चचेरे भाई सुभाष पुत्र वासुदेव के खेत पर आलू खोदाई का काम किया था। उसी के पैसे लेने लाखन ङ्क्षसह, पिता सौदान ङ्क्षसह और भाई रजनीकांत के साथ सुबह 11 बजे गए थे। पैसों को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सुभाष पक्ष के लोगों ने जवान के परिवार को घेरकर डंडों से बुरी तरह पीटा। तीनों घायल हो गए।
आगरा रेफर
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत में लाखन ङ्क्षसह तथा सौदान ङ्क्षसह को आगरा रेफर कर दिया गया, जहां शाम को लाखन की मौत हो गई। लाखन की पत्नी देवी ने सुभाष, महावीर, वासुदेव पुत्रगण सोनपाल, राजू, पवन, अंकुश, विमल पुत्रगण महावीर ङ्क्षसह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महावीर और पवन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।