Move to Jagran APP

दारोगा ने ढकेल वाले को पीटा, हंगामा, रास्ता जाम, पुलिस की गाड़ी तोड़ी Aligarh News

थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल पर एक दारोगा ने ढकेल वाले को पीट दिया। पिटाई से लहूलुहान हुए ढकेल वाले को देखकर आसपास के अनेक के लोग मौके पर आ गए और विरोध किया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 01:14 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 01:14 PM (IST)
दारोगा ने ढकेल वाले को पीटा, हंगामा, रास्ता जाम, पुलिस की गाड़ी तोड़ी Aligarh News

अलीगढ़ (जेएनएन)। थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल पर एक दारोगा ने ढकेल वाले को पीट दिया। पिटाई से लहूलुहान हुए ढकेल वाले को देखकर आसपास के अनेक के लोग मौके पर आ गए और विरोध किया। जानकारी मिलने पर थाना बन्नादेवी पुलिस भी पहुंच गई। इससे पुलिस व आमलोगों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। तभी पुलिस ने लाठी फटकारना शुरू कर दिया। इससे विवाद बढ़ गया। गुस्साए लोगों ने पथराव किया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए रास्ता जाम कर दिया। इस घटना में यातायात पुलिस की जीप के शीशे टूट गए।

loksabha election banner

ढकेल वाले की पिटाई से बढ़ा विवाद

गुरुवार की सुबह अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सारसौल पर यातायात व थाना बन्नादेवी पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा था। तभी यातायात पुलिस के एक दारोगा का एक ढकेल वाले से विवाद हो गया। दारोगा ने ढकेल वाले की पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। ढकेल वाले को लहूलुहान देकर आसपास के अनेक लोग मौके पर आ गए। इन लोगों ने पिटाई करने वाले दारोगा का विरोध किया। इस दौरान पुलिस व आसपास के लोगों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। हंगामा बढऩे पर पुलिस ने लोगों को लाठी फटकार कर भगा दिया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई।

पुलिस की जीप के शीशे तोड़े

 आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। इस बीच गुस्साए लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इसमें यातायात पुलिस की जीप के शीशे टूट गए। हालात देखते हुए सीओ ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने और रास्ता जाम कर दिया। एक घंटे बाद लोगों ने जाम खोल दिया। इस दौरान वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इससे राहगीरों को परेशानी हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.