यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई इनोवा, हादसे में कार मालिक की गई जान
यमुना एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार इनोवा कार सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिसमें कार मालिक की मौके पर ...और पढ़ें
-1792930262148_m.webp)
HighLights
इनोवा कार यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई।
हादसे में कार मालिक गिर्राज की मौके पर मौत।
चालक विनोद यादव गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। जट्टारी- टप्पल यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के तेज गति से जा रही अनियंत्रित इनोवा कार आगे चल रही सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार सवार स्वामी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली निवासी 55 वर्षीय गिर्राज पुत्र राधेश्याम रविवार सुबह अपने चालक विनोद यादव के साथ इनोवा कार से पैतृक गांव ग्वालियर से दिल्ली लौट रहे थे। सुबह करीब 6:45 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर 57वें माइलस्टोन के पास सिमरौठी चौकी क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गिर्राज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक विनोद यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के स्वजन को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया। वहीं, घायल चालक को नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
