रेलवे ने कई ट्रेनों के समय और टर्मिनल में किए बड़े बदलाव, यात्रा से पहले जानें नई जानकारी
रेलवे ने कई ट्रेनों के विस्तार, समय-सारिणी और टर्मिनल स्टेशनों में बदलाव की घोषणा की है। ये परिवर्तन 28 अक्टूबर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
पूर्वा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का शकूरबस्ती तक विस्तार
अक्टूबर से जनवरी तक ट्रेनों की समय-सारिणी में संशोधन
कुछ ट्रेनें अब आनंद विहार टर्मिनल से संचालित होंगी
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। रेलवे ने कई ट्रेनों के विस्तार, समय-सारिणी और टर्मिनल स्टेशन में बदलाव की घोषणा की है। 28 अक्टूबर से गाड़ी संख्या 12381 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस का विस्तार शकूरबस्ती तक होगा। 28 अक्टूबर से 22437 प्रयागराज-आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस, 15565 ललितग्राम (बिहार)-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, 12427 रीवा-आनंद विहार टर्मिनल रीवा, 12417 प्रयागराज-नई दिल्ली प्रयागराज एक्सप्रेस, 12225 आजमगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस और 12367 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में संशोधन होगा।
- 29 अक्टूबर से 12304 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस का विस्तार शकूरबस्ती तक किया जाएगा। इसी तारीख से 12275 प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस के समय में बदलाव होगा।
- 22438 आनंद विहार टर्मिनल-प्रयागराज हमसफर सुपरफास्ट और 22465 मधुपुर-आनंद विहार टर्मिनल बाबा वैद्यनाथ धाम हमसफर सुपरफास्ट के समय में भी संशोधन होगा।
- 30 अक्टूबर से 12382 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस का विस्तार शकूरबस्ती तक होगा और 12273 हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस का समय बदलेगा।
तीन नवंबर को इस ट्रेन का बदला समय
तीन नवंबर से 22459 मधुपुर-आनंद विहार टर्मिनल बाबा वैद्यनाथ धाम हमसफर सुपरफास्ट का समय संशोधित होगा। एक जनवरी से 12275 नई दिल्ली के बजाय आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी। इसी दिन 12226 दिल्ली से 14026 और 12225 आजमगढ़ से 14025 के रूप में संचालित होगी। गाड़ी संख्या 12276 के समय में संशोधन हुआ है।
यह भी पढ़ें- सस्ता खरीदकर महंगी बिक्री: अलीगढ़ में 19 लाख के नशीले कैप्सूल का सौदागर दबोचा, होंडा सिटी कार और कैश बरामद
दो जनवरी से यह नई दिल्ली के बजाय आनंद विहार टर्मिनल पर रुकेगी। 12281 भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया गया है, लेकिन तारीख नहीं बताई गई है। यात्रा से पहले हेल्पलाइन 139 या एनटीईएस एप से जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
