विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिजाब प्रकरण में अलीगढ़ में सपा महिला विंग की पूर्व महानगर अध्यक्ष रुबीना खानम ने कहा - हमारे आंचल पर हाथ डालने वालों के हाथ काट देंगे

By Anil KushwahaEdited By:
Published: Sat, 12 Feb 2022 01:49 PM (IST)

कर्नाटक के एक कालेज से हिजाब प्रकरण उठने के बाद पूरे देश में हिजाब के समर्थन और विरोध में स्‍वर ...और पढ़ें

सपा महिला विंग की पूर्व महानगर अध्यक्ष रुबीना खानम।
सपा महिला विंग की पूर्व महानगर अध्यक्ष रुबीना खानम।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। कर्नाटक हिजाब का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में राजनीतिक रोटियां खूब सेेंकी जा रही है। हिजाब प्रकरण में अलीगढ़ में भूचाल आ गया है। एएमयू में हिजाब के समर्थन में मार्च भी निकाला जा चुका है। 

सपा महिला विंग की पूर्व महानगर अध्‍यक्ष का विवादित बयान

सपा महिला विंग की पूर्व महानगर अध्यक्ष रुबीना खानम ने हिजाब प्रकरण को लेकर विवादित बयान दिया है। उनका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। रुबीना खानम ने कहा कि हमारे आंचल पर हाथ डालने वालों के हाथ काट देंगे। रुबीना खानम ने कहा कि कर्नाटक में हिजाब प्रकरण को लेकर पूरे देश की मुस्लिम बेटियों के सम्मान पर हमला किया जा रहा है। भारत विविधताओं का देश है, यहां माथे का तिलक हो, पगड़ी या हिजाब ये सब हमारी संस्कृति और हमारी परम्पराओं का अटूट हिस्सा है। इन पर राजनीति कर विवाद खड़ा करना गंदगी राजनीति की पराकाष्ठा है। आप समाज में क्या संदेश देना चाहते हैं? आप बहन- बेटियों के सर से अब आंचल अर्थात उनका हिजाब का भी चीरहरण करना चाहते हो? उन्होंने कहा कि महिलाओ को कमजोर समझने की भूल न करो? सरकार चाहे किसी भी राजनितिक दल की हो यदि बहन-बेटियों के आत्मसम्मान पर हाथ डालने का दुस्साहस करोगे तो हम झांसी की रानी और रजिया सुल्तान बनकर उनके हाथ काट डालेंगे। इसलिए हिजाब हटवाने की भूल न करें।