Move to Jagran APP

बजट में प्रदेश सरकार ने खोला पिटारा, किसानों की घटेगी फसल लागत, मिलेंगी सुविधाएं

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को अपना बजट पेश किया। इसमें किसानों का भ ख्‍याल रखा गया है। इसमें गन्‍ना किसानों के बकाया भुगतान के अलावा चीनी मिल के नवीनीकरण के लिए भी बजट दिया गया है। इससे किसानों ने संतोष व्‍यक्‍त किया है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 09:02 AM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 09:41 AM (IST)
बजट में प्रदेश सरकार ने खोला पिटारा, किसानों की घटेगी फसल लागत, मिलेंगी सुविधाएं
प्रदेश सरकार के बजट में किसानों का भी ख्याल रखा गया है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। प्रदेश सरकार के बजट में किसानों का भी ख्याल रखा गया है। सिंचाई के लिए उपयोग में आ रहे नलकूपों पर जहां बिजली का खर्च आधा किया है, वहीं राजकीय नलकूपों से मुफ्त सिंचाई पर पूर्व में हुआ निर्णय स्पष्ट कर दिया। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के अलावा चीनी मिल के नवीनीकरण लिए भी बजट दिया है। किसानों के हित में अन्य घोषणाएं भी वित्तमंत्री ने की हैं। सरकार के इस बजट पर जनपद के ज्यादातर किसानों की प्रतिक्रिया सकारात्मक ही रही।

loksabha election banner

निजी नलकूपों के बिल आधा होने से किसानों को होगा लाभ

अलीगढ़ के किसानों की प्रमुख मांगों में बिजली का खर्च घटना, उर्वरक की समय पर पर्याप्त आपूर्ति, उम्दा प्रजातियों के बीज का वितरण, कृषि यंत्रों पर अधिक अनुदान, गन्ना का बकाया भुगताना, जर्जर हो चुकी साथा चीनी मिल का नवीनीकरण आदि हैं। प्रदेश सरकार ने अपने अनुपूरक बजट में काफी कुछ घोषणाएं की थीं, जिससे यहां के किसान भी लाभांवित होंगे। गुरुवार को जारी बजट में सरकार ने पूर्व में की घोषणाओं को स्पष्ट किया है। यहां गन्ना किसानों का 4.84 करोड़ रुपये बकाया था। इसमें 3.17 का भुगतान हो चुका है। 1.67 करोड़ रुपये इस बजट में भुगतान हो जाएगा। वहीं, चीनी मिलों के लिए 380 करोड़ रुपये का प्रावधान है। इसमें अलीगढ़ की साथा चीनी मिल के नवीनीकरण के लिए भी बजट मिलेगा। राजकीय नलकूपों से मुफ्त सिंचाई की घोषणा पूर्व में हो चुकी थी, इस बजट में इसे स्पष्ट किया है। जनपद में 820 राजकीय नलकूप हैं, जिनसे मुफ्त सिंचाई हो रही है। निजी नलकूपों का विद्युत बिल आधा होने से किसानों की फसल लागत कम होगी। किसान सम्मान निधि, सौर ऊर्जा संचालित नलकूप, भरपूर उर्वरक के लिए भी बजट में व्यवस्था है।

........

किसानों के बोल

मुख्यमंत्री ने चुनाव के समय किसानों के लिए बिजली मुफ्त करने की घोषणा की थी। बजट में विद्युत बिल पर 50 प्रतिशत छूट की व्यवस्था की है, ये पहले से लागू है। इसमें नया कुछ नहीं है। बिजली मुफ्त करनी चाहिए।

अरविंद शर्मा, गांव डिगसी

.....

प्रदेश सरकार का बजट किसानों के हित में है। सरकार ने चीनी मिल के नवीनीकरण के लिए 380 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है। देखना यह है कि अलीगढ़ की एक मात्र साथा चीनी मिल के लिए कितना बजट दिया जाएगा। यदि इस मिल का नवीनीकरण नही हुआ तो आंदोलन की तैयारी करेंगे।

डा. शैलेंद्र पाल  सिंह प्रदेश महासचिव, भाकियू (भानु)

....

प्रदेश सरकार का बजट किसान, गरीब, युवाओं और बुजुर्गों के लिए अ'छा है। अलीगढ़ के किसानों की मुख्य मांग साथा चीनी मिल के नवीनीकरण की थी। देखते हैं कि काम कब शुरू होता है।

कृष्णा ठाकुर, गांव वीरपुरा

....

चीनी मिल के नवीनीकरण के लिए कितना बजट अलीगढ़ को मिला है, यह स्पष्ट नहीं है। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की व्यवस्था की है, जो सराहनीय है।

रविंद्र कुमार, गांव अटलपुर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.