Move to Jagran APP

हाथरस में किशोरी को दो महीने तक बंधकर बनाकर दुष्कर्म, घर से जबरन उठाकर ले गया था जबरन

चंदपा के गांव की रहने वाली किशोरी को युवक दबंगई के बल पर उठाकर ले गया था। उसके साथ दो महीने तक दुष्कर्म किया।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 10:59 AM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 10:59 AM (IST)
हाथरस में किशोरी को दो महीने तक  बंधकर बनाकर दुष्कर्म, घर से जबरन उठाकर ले गया था जबरन
हाथरस में किशोरी को दो महीने तक बंधकर बनाकर दुष्कर्म, घर से जबरन उठाकर ले गया था जबरन

हाथरस (जेएनएन)। चंदपा के गांव की रहने वाली किशोरी को युवक दबंगई के बल पर उठाकर ले गया था। उसके साथ दो महीने तक दुष्कर्म किया। किशोरी उसके चंगुल से छूटकर जैसे-तैसे घर पहुंची। पीडि़ता की मां का आरोप है कि युवक ने फिर से उनकी बेटी को उठाने का प्रयास किया। डेढ़ महीने पहले मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी, तब से आरोपित फरार चल रहा था। रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

loksabha election banner

किशोरी को ले गया था जबरन

नौ अगस्त को महिला ने आरोपित ओमवीर उर्फ चैना के खिलाफ 15 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म, घर में घुसकर छेड़छाड़, पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि 22 मई की रात लगभग नौ बजे युवक उनके घर में घुस आया तथा लड़की को जबरन ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट करने लगा।

जान से मारने की दी थी धमकी

महिला के अनुसार इस घटना से पहले युवक उनकी बेटी को दबंगई के बल पर ले गया था। दो महीने तक उसे लेकर बाहर रहा था तथा वहां उसके साथ दुष्कर्म किया था। लड़की उसके चंगुल से भाग कर घर आ गई थी। इसके बाद फिर से उसे ले जाने की कोशिश की।

सौ नंबर पर की थी शिकायत

महिला के अनुसार उन्होंने सौ नंबर पर शिकायत की थी। पुलिस पहुंची तथा उन्हें लेकर थाने भी पहुंची, पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसलिए महिला ने कोर्ट की शरण ली।

कोर्ट आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट

कोर्ट के आदेश के बाद नौ अगस्त को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया। एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि छानबीन में पुलिस ने आरोपित ओमवीर को दोषी पाया, तब से उसकी तलाश थी।  सुबह वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.