Aligarh Weather: धूप ने दिनभर सताया, बारिश ने रात में दी राहत; बिजली आपूर्ति हो गई ठप
Aligarh Weather गुरुवार को रात में मौसम ने अपना रुख बदला और बरसात से पहले आंधी चली। सड़कों पर राहगीर भीगते हुए निकले। सुबह के समय मौसम साफ था। हवा में ठंडक थी। रात में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
अलीगढ़, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली। शुक्रवार को भी मौसम में थोड़ी ठंडक रही। गुरुवार की बात करें तो सुबह और दोपहर में तेज धूप ने जनता को गर्मी में पसीने छुड़ा दिए। मौसम का मिजाज गुरुवार को फिर बदल गया। दिनभर धूप सताती रही। लेकिन, रात को हुई बरसात ने कुछ राहत दे दी।
गुरुवार को रात में मौसम ने अपना रुख बदला और बरसात से पहले आंधी चली। सड़कों पर राहगीर भीगते हुए निकले। सुबह के समय मौसम साफ था। हवा में ठंडक थी। सूरज चढ़ने के साथ धूप में तपिश बढ़ती गई। दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज थी। लेकिन, हवा चलने से अधिक तपिश महसूस नहीं हुई। पांच बजे के बाद आसमान पर हल्के बादल छा गए। कुछ देर बाद ये घने होते गए। फिर तेज हवाओं ने आंधी का रूप ले लिए। बरसात भी होने लगी।
बरसात ने लाई मौसम में ठंडक
रात में हुई बरसात ने मौसम में ठंडक ला दी। मौसम विज्ञानी शुक्रवार को बरसात या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जता रहे हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री व न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में हुई बारिश ने मौसम ठंडा कर दिया। लोगों को गर्मी से राहत मिली।
बिजली आपूर्ति हो गई ठप
बरसात व आंधी से शहर में गुरुवार रात बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात दस बजे बाद सारसौल, मेडिकल रोड, सासनीगेट व गांधी पार्क सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इनसे जुड़े क्षेत्र सारसौल, बन्नादेवी, लाल ताल,औद्योगिक क्षेत्र क्षेत्रों में अंधेरा छाया रहा। मेडिकल रोड सब स्टेशन जुड़े इलाके सर सैयद नगर, दोदपुर क्षेत्र में भी बिजली चली गई। गांधी पार्क व सासनी गेट सब स्टेशन बंद होने से इनसे जुड़े क्षेत्रों में अंधेरा छा गया।
दो घंटे बिजली रही बाधित
मथुरा रोड और भुजपुरा में ब्रेक डाउन से दो घंटे बिजली बाधित रही। आंधी और बरसात में शटडाउन की वजह से भी आपूर्ति बाधित रही। रामघाट रोड के आसपास भी बिजली आने और जाने का क्रम बना रहा। ग्रामीण क्षेत्र में भी आपूर्ति बाधित रही है।क्वार्सी, रोरावर, रावणटीला एएमयू के 33 केवी सबस्टेशन भी बंद रहे हैं। बारिश बंद या कम होने पर जहां लाइन चालू की गई हैं। वहां वोल्टेज कम की समस्या आ रही है। आधे घंटे के लिए पूरे शहर में बिजली ठप रही।