Move to Jagran APP

अलीगढ़ में किसानों ने दिया धरना, गिनाईं मांगे

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू (हरपाल) के बैनर तले शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर किसानों ने भूख हड़ताल की। कृषि कानूनों को वापस लेने का स्वागत भी किया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को देकर कुछ घंटे बाद हड़ताल समाप्त कर दी।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 06:21 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 06:21 PM (IST)
अलीगढ़ में किसानों ने दिया धरना, गिनाईं मांगे
किसान कलक्ट्रेट पहुंचे और गेट के बाहर ही भूख हड़ताल पर बैठ गए।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू (हरपाल) के बैनर तले शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर किसानों ने भूख हड़ताल की। कृषि कानूनों को वापस लेने का स्वागत भी किया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को देकर कुछ घंटे बाद हड़ताल समाप्त कर दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह के नेतृत्व में किसान कलक्ट्रेट पहुंचे और गेट के बाहर ही भूख हड़ताल पर बैठ गए।

loksabha election banner

कृषि कानून वापस लेने का किया स्‍वागत

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा कृषि कानून वापस लेने का फैसला स्वागत योग्य है। सरकार को एमएसपी पर कानून बनाना चाहिए। किसानों पर लगे मुकदमे वापस लिए जाएं, बेगार प्रथा समाप्त हो, लखीमपुर खीरी प्रकरण में सभी दोषियों को जेल भेजा जाए, विद्युत दरें घटाई जाएं। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने बताया कि इन मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है। डीएम ने शनिवार को मुलाकात का समय दिया है। एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलेगा। ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष टोढी सिंह, चौब सिंह, हरेंद्र सिंह, महावीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, देवदत्त शर्मा, प्रेमपाल सिंह आदि थे।

संत कबीर साहिब सत्संग में उमड़ा जनसैलाब

संवाद सूत्र, विजयगढ़: मनुष्य का मोह संसार का दूसरा स्तंभ है इससे मनुष्य के जीवन में हमेशा नुकसान होता है। तथा ईश्वर के रास्ते में कांटा बन जाता है। उक्त विचार गुरु आर पी दास महाराज ने कस्बा में संगीतय सत्संग के दौरान व्यक्त किए। पूरी रात चले सत्संग में काफी संख्या में श्रोता गण उपस्थित रहे, उन्होंने भक्तों को बताया ईश्वर प्राप्ति के लिए एक गुरु ही सच्चा मार्ग है वही हंसदास महाराज ने शरीर के बारे में बताया तथा भजन सुनाते हुए कहा कि मनुष्य का शरीर एक घर की तरह होता है इसमें भी दुश्मन चोर चोरी करने के लिए तत्पर रहते हैं ऐसे चोरों से सावधान रहना चाहिए, तथा काम, क्रोध, मद, अहंकार, लोभ से दूर रहने की आवश्यकता है। शारदा बाई, रमाबाई, लक्ष्मण दास, तेजवीर सिंह आदि ने भी धार्मिक प्रवचन देकर श्रोता गणों का मन मोह लिया कार्यक्रम के आयोजक ड महेश चंद्र नहीं दूर दराज से आए सभी संतों का स्वागत किया इस अवसर पर, नगर चेयरमैन संजीव कुमार काका, नवीन गौतम, सभासद मोतीराम, राजवीर सिंह, भूरी सिंह, आदि उपस्थित थे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.