Move to Jagran APP

Lockdown update: अलीगढ़ पर बड़ा खतरा, सात मस्जिदों में घूमा था पॉजिटिव युवक

युवक ने जमातियों के साथ जामा मस्जिद समेत शहर की सात मस्जिदों में भ्रमण किया। लॉकडाउन से पहले हर दिन दर्जनों लोगों से मुलाकात की। अब पूरा शाहजमाल क्षेत्र दहशत में है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 01:01 PM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 05:58 PM (IST)
Lockdown update: अलीगढ़ पर बड़ा खतरा, सात मस्जिदों में घूमा था पॉजिटिव युवक

अलीगढ़ [जेएनएन] : शाहजमाल में मिला कोरोना वायरस संक्रमित युवक 18 दिन तक शहर में बिना रोक-टोक के घूमा था। स्वास्थ्य विभाग की अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि युवक ने जमातियों के साथ जामा मस्जिद समेत शहर की सात मस्जिदों में भ्रमण किया। लॉकडाउन से पहले हर दिन दर्जनों लोगों से मुलाकात की। जाने-अनजाने में सैकड़ों लोग करीब आए। अब पूरा शाहजमाल क्षेत्र दहशत में है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार रात से ही स्क्रीङ्क्षनग शुरू कर दी है। घर-घर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। युवक से पूछताछ जारी है। देररात तक अफसर ये पता नहीं कर पाए थे कि युवक किसके संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। 

loksabha election banner

इन मस्जिदों में रहा पॉजिटिव युवक

12 मार्च को फीरोजाबाद से आई दस लोगों की जमात सबसे पहले शहर की सबसे प्रमुख जामा मस्जिद पहुंची थी। पहले दिन यहीं रुकी। तमाम लोगों से मुलाकात की। इसके बाद नमनिया मस्जिद गई। यहां भी काफी समय तक रुकी। बाहरवली व हारुन मस्जिद में भी तमाम लोगों से मुलाकात की। अलबरकित मस्जिद व अखाड़े वाली मस्जिद में भी कई दिन गुजारे।  शुरुआत के 10 दिन में सैकड़ों लोगों से मिल चुके थे। इसके बाद लॉकडाउन घोषित हो गया। तभी से यह जमात फैज मस्जिद में रुकी थी। लॉकडाउन में भी लोगों से मिलना-जुलना जारी रहा। जाने-अनजाने में शाहजमाल क्षेत्र के तमाम लोगों ने मुलाकात की। 30 मार्च को प्रशासन को जानकारी हुई तो पुलिस इनके पास पहुंची। सभी दस जमातियों को क्वारंटाइन किया गया। सात मार्च को सभी के सैंपल जांच को भेजे गए। इनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इनके संपर्क में आने वालों की सूची तैयार हो रही है। दर्जनों लोगों के नाम अब तक सामने आ चुके हैं। इन्हें भी क्वारंटाइन किया जा रहा है। शाहजमाल क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है। शाम को क्षेत्र में सन्नाटा था। शाहजमाल धरने में शामिल हुई महिलाएं भी डरी हुई हैं। 

मास्क व किट की नहीं कमी 

प्रशासन ने पहले ही मास्क, पीपीई किट का इंतजाम कर लिया है। सभी अस्पतालों में इनकी आपूॢत हो गई है। हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीनकी गोलियां भी भरपूर संख्या में हैं। दुकानों से स्टॉक सरकारी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी हजारों की संख्या में पीपीई किट, मास्क की पूॢत होने की संभावना है। 

20 लोगों के लिए गए थे नमूने 

स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिन पहले 20 जमातियों के नमूने जांच को भेजे थे। इनमें हम्जा मस्जिद के 10 व फैज मस्जिद के 10 थे। इनमें से 18 की जांच रिपोर्ट बुधवार को ही आ गई। ये सभी निगेटिव थे। गुरुवार को बाकी दोनों की रिपोर्ट आई, इनमें से एक  पॉजिटिव मिला। सूत्र बताते हैं कि युवक की प्राथमिक रिपोर्ट बुधवार को ही आ गई थी, लेकिन कन्फर्म रिपोर्ट गुरुवार को आई। 

लोगों की बन रही सूची

सीएमओ डॉ बीपीएस कल्याणी ने बताया कि युवक की पूरी टेबल हिस्ट्री चेक की जा रही है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक को किस व्यक्ति से कोरोना संक्रमण हुआ है। शाहजमाल क्षेत्र में एक किमी के दायरे में जांच शुरू हो गई है। युवक के संपर्क में आए लोगों की सूची बन रही है।

बैंक, दुकान भी रहेंगे बंद

शाहजमाल के एक किमी के दायरे को सील कर दिया गया है। इस क्षेत्र में केवल नगर निगम, पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीमों को ही प्रवेश मिलेगा। अग्रिम आदेश तक बैंक, एटीएम, दुकान बंद रहेंगी। आवश्यक वस्तुओं का प्रशासन डोर टू डोर वितरण कराएगा। इसके लिए एडीएम वित्त व डीएसओ की टीम बना दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.