विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कामन सर्विस सेंटर खोलकर सुधारें आर्थिक हालत Hathras News

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By:
Published: Fri, 05 Nov 2021 11:39 AM (IST)

आप अपना कॉमन सर्विस सेंटर खोल सकते हैं। नए रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.csc.gov.in पर जाएं। यहां नीचे की ...और पढ़ें

यहां नीचे की तरफ कामन सर्विस सेंटर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
यहां नीचे की तरफ कामन सर्विस सेंटर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।

हाथरस, जागरण संवाददाता। नए रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.csc.gov.in पर जाएं। यहां नीचे की तरफ कामन सर्विस सेंटर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अगले पेज पर आपको अप्लाई में जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है। यहां टीईएस सर्टिफिकेट नंबर, मोबाइन नंबर और कैप्चा कोड डालकर सब्मिट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अगले पेज पर आपको अपना नाम, आधार कार्ड की संख्या नंबर, प्रमाणीकरण प्रकार और साथ ही कैप्चा कोड दिया होता है जिसे वहां पर भरना होगा। यहां आपको किओस्क, व्यक्तिगत, आवासीय, बैंकिंग, दस्तावेज और वहां पर मौजूद इन्फ्रास्ट्रक्चर जानकारी भी देनी होगी। आपको अपने पैन कार्ड की कॉपी स्कैन करने के बाद वहां पर लगानी होती है। आपको अपनी फोटो भी वहां पर अपलोड करनी होगी। उसके बाद आप अपनी एप्लिकेशन की पुष्टि करने के बाद उसे सब्मिट कर सकते हैं। प्रॉसेस पूरी होने के बाद आपके रजिस्टर ईमेल आइडी पर एक मेल आता है जिसमें आपके पंजीकरण की पुष्टि हो जाती है। इसके बाद आप अपना कॉमन सर्विस सेंटर खोल सकते हैं।

टीईसी सर्टिफिकेट की रहती है जरूरत

कामन सर्विस सेंटरखोलने के लिए पहले कामन सर्विस सेंटर आइडी की जरूरत होगी, जो प्राप्त करने के लिए सबसे पहले टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग सेंटर से सर्टिफिकेट प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके लिए 1479 फीस देनी होगी। इसके लिए www.cscentrepreneur.in पर जाएं। इसके बाद टेस्ट देना होगा। टेस्ट में पास होने पर आपको सर्टिफिकेट मिल जाएगा।