Move to Jagran APP

अक्टूबर में हो सकता है इगलास विधानसभा में उपचुनाव Aligarh News

विधायक राजवीर दिलेर के हाथरस सांसद बनने से खाली चल रही इगलास विधानसभा सीट पर अक्टूबर में उपचुनाव हो सकता है। आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Fri, 23 Aug 2019 05:46 PM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 07:56 AM (IST)
अक्टूबर में हो सकता है इगलास विधानसभा में उपचुनाव Aligarh News
अक्टूबर में हो सकता है इगलास विधानसभा में उपचुनाव Aligarh News

अलीगढ़ (जेएनएन)। विधायक राजवीर दिलेर के हाथरस सांसद बनने से खाली चल रही इगलास विधानसभा सीट पर अक्टूबर में उपचुनाव हो सकता है। आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। सितंबर में आचार संहिता लगने की संभावना है। क्षेत्र के 3.75 लाख मतदाता उपचुनाव में वोट डालेंगे।

loksabha election banner

प्रदेश में 13 विधानसभा सीट हैं खाली
कोल, शहर व अतरौली अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में आते हैं। छर्रा व इगलास हाथरस लोकसभा क्षेत्र में हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में सभी सातों सीटों पर भाजपा जीती थी। इगलास सुरक्षित विधानसभा सीट से राजवीर दिलेर विधायक चुने गए। हाल ही में भाजपा ने राजवीर दिलेर को हाथरस लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया और वे जीत गए। जीत के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के छह माह के भीतर इस सीट पर आयोग को चुनाव कराना है। छह माह का समय नवंबर में पूरा हो रहा है। इसलिए अक्टूबर में उप चुनाव की संभावना है। प्रदेश में कुल 13 विधानसभा सीट खाली चल रही हैं।

तैयारियां करने के निर्देश
आयोग ने रिक्त सीटों पर उपचुनाव की तैयारियां करने के सभी जिलों को निर्देश दिए हैैं। हालांकि चुनाव की तिथि तय नहीं की है।

इगलास विधानसभा क्षेत्र की स्थिति

मतदान केंद्र, 345

कुल बूथ, 458

कुल मतदाता, 3.75 लाख

पुरुष मतदाता, 1.40 लाख

महिला मतदाता, 1.21 लाख

अन्य, 10

दलों पर लगी नजर
मतदाताओं की नजर राजनीतिक दलों पर लगी हैं। बसपा को छोड़कर किसी भी दल ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। दावेदार अपनी पार्टियों से टिकट पाने की जुगत में हैं। सबसे ज्यादा 50 दावेदार भाजपा में हैं।

अभी चुनाव की तिथि तय नहीं
सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार का कहना है कि चुनाव की अभी तिथि तय नहीं है। आयोग के निर्देश पर तैयारियां चल रही हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.