वित्तीय अधिकार सीज किए तो ब्लॉक पर ताला ठोकेंगे प्रधान
अलीगढ़ : दाऊदपुर कोटा की ग्राम प्रधान शाकिरा के वित्तीय अधिकार सीज किए गए तो प्रधान संगठ
अलीगढ़ : दाऊदपुर कोटा की ग्राम प्रधान शाकिरा के वित्तीय अधिकार सीज किए गए तो प्रधान संगठन इसका पुरजोर विरोध करेगा। 20 अगस्त को ब्लाक कार्यालय पर ताला बंदी कर विकास कार्य रोक दिए जाएंगे। ये घोषणा जवां प्रधान संगठन की बैठक में प्रधानों द्वारा प्रस्ताव पास करने के उपरात की गई। इस दौरान प्रधान रफात खां ने कहा कि दाऊदपुर कोटा में 20 जुलाई को ब्लाक टीम द्वारा कराया राशन डीलर का चुनाव संवैधानिक नहीं था। इसके लिए न तो ग्राम प्रधान से अनुमति ली गई थी। ग्राम प्रधान शाकिरा बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती थीं। जब उनका चुनाव में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं था तो उनके वित्तीय अधिकार कैसे सीज किए जा सकते है। प्रधान संगठन अध्यक्ष ठा. मनोज सिंह ने चेतावनी दी कि विकास खंड कर्मियों ने अपनी हठधर्मी एवं दबाव से अगर प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कराए तो प्रधान संगठन 20 अगस्त को ब्लाक पर ताले जड़ देगा। कोई भी विकास कार्य नहीं होने देगा। इस दौरान उपस्थित प्रधानों में सुरेंद्र सोलंकी, केशव देव, दिनेश बाल्मीकि, बाबू खां, शीलेंद्र प्रधान, वीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, धमर्ेंद प्रधान, भास्कर चौहान, रामभूल सिंह सहित 50 से भी अधिक प्रधान मौजूद थे।