Aligarh News: एएमयू में फायरिंग करने वालेे छात्र की पहचान, AMU Campus के इस Hostel में रहता है आरोपित
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के आर्ट फैकल्टी के सामने दो छात्रों के बीच विवाद हो गया। इसमें एक बाइक सवार युवक ने हवाई फायर कर दिया। बाइक के आधार पर आरोपित की पहचान एएमयू के छात्र के रूप में हुई है। बिहार का रहने वाला है।
अलीगढ़, संदीप सक्सेना। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के आर्ट फैकल्टी के सामने दो छात्रों के बीच विवाद हो गया। इसमें एक बाइक सवार युवक ने हवाई फायर कर दिया। बाइक के आधार पर आरोपित की पहचान एएमयू के छात्र के रूप में हुई है। बिहार का रहने वाला है।
गोली लगने की नहीं हुई पुष्टि
सीओ तृतीय सीओ श्वेताभ पांडेय ने बताया कि शनिवार की देर शाम दो छात्रों में झगड़ा हुआ था। इसी दौरान एक युवक ने हवाई फायर कर दिया। आरोपित दूसरे छात्र को धक्का देकर वहां से भाग जाने में भी सफल रहा। इससे उसे चोट भी आई। घायल हुए छात्र को लोगों ने गोली लगने की सूचना प्राक्टर कार्यालय को दी। छात्र को जेएन मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां उसे गोली या छर्रा लगने की पुष्टि नहीं हुई।
यह भी पढ़ें- Aligarh News : मुस्लिम एकता मंच की संयोजक Ruby Asif ने कहा, श्रीराम ही थे हमारे पैगंबर
AMU के सुलेमान हाल में रहता है आरोपित छात्र
इस मामले में प्राक्टर कार्यालय की ओर से अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपित युवक की मौके पर बाइक मिली थी। बाइक की मदद से पता चला कि आरोपी उसे किसी से मांग कर लाया था। आरोपित की पहचान बिहार निवासी सुलेमान हाल में रहने वाले छात्र आमिर रजा के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।
प्रेमिका से मिलने गए युवक की पिटाई
अलीगढ़। मोहल्ला डोरी नगर में शनिवार की रात एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। पता चलते ही मोहल्ले के लोगों ने आरोपित को दबोच लिया और जमकर पीटा। गांधीपार्क क्षेत्र के मोहल्ला डोरी नगर निवासी महिला का पति से विवाद चल रहा है। मोहल्ले के ही एक युवक का महिला के घर आना-जाना है। शनिवार की देर रात युवक महिला के घर पहुंचा तो मोहल्ले के लोगों को पता चला गया। लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया। पिटाई भी कर दी। काफी देर हंगामा हुआ। इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि आरोपित को के महिला से प्रेम संबंध हैं। दोनों पक्षों में समझौते ही बात चल रही है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।