हाथरस में यहां मुंह-नाक पर बांध लेते हैं कपड़ा, जानिए क्यों
हाथरस के सासनी क्षेत्र में बांध लेते हैं मुंह पर कपड़ा
अलीगढ़ : शहर से तीस किलोमीटर दूर हाथरस में कई इलाके ऐसे हैं जहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति को मुंह व नाक पर कपड़ा रखकर निकलना पड़ता है। यदि ऐसा नहीं किया तो बदबू से उल्टियां हो सकती हैं। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी अधिकारियों को नहीं है। अधिकारी भलीभांति जानते हैं, लेकिन कार्रवाई करने से बचते रहे हैं। शिकायत के बाद कुछ फैक्ट्रियों को सीज कर दिया गया, लेकिन शाम होने पर चालू हो जाती हैं।
हाथरस जिले की तहसील सासनी और अलीगढ़ जिले के विजयगढ़, नानऊ रोड के किनारे कलमी सोड़ा बनाने का काम काफी दिनों से फैक्ट्रियों में हो रहा है। अवैध कारोबार में पुटास का जमकर प्रयोग किया जाता है। इस काम में तेजाब का भी प्रयोग हो रहा है। इन फैक्ट्रियों का दूषित गंदा पानी बो¨रग के माध्यम से भू-गर्भ में डाला जा रहा है, जिससे भू गर्भ का जल प्रदूषित हो रहा है। नलकूपों से दूषित पानी आ रहा है, जिससे फसल बर्बाद होने की आशंका हर समय बनी रहती है। किसान फसल की ¨सचाई के लिए परेशान हैं। हालात यह हो गए हैं कि फैक्ट्रियों के आसपास लोग मुंह पर कपड़ा रखकर निकलते हैं। आंखों में जलन शुरू हो जाती है। बदबू ऐसी आती है कि मुंह पर कपड़ा न रखें तो उन्हें उल्टियां तक हो जाती हैं। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी शिकायत प्रभारी मंत्री से की थी। दिखावे के लिए अधिकांश फैक्ट्रियां सीज की जा चुकी हैं, लेकिन देर शाम इनका संचालन शुरू हो जाता है। विजयगढ़ के रामसिंह ने बताया कि वायु प्रदूषण के चलते लोगों को बीमारी हो सकती हैं।