हाथरस के युवक को गोली मारी, अलीगढ़ रेफर
गोली लगने से घायल युुुवक को एटा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। डाक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया है।सिकंदराराऊ पुलिस ने बताया कि घायल के स्वजन की ओर से कोतवाली पर कोई सूचना नहीं दी गई है।
हाथरस,जेएनएन। सिकंदराराऊ के एक युवक ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से घायल युुुवक को एटा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। डाक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया है।सिकंदराराऊ पुलिस ने बताया कि घायल के स्वजन की ओर से कोतवाली पर कोई सूचना नहीं दी गई है।
ऐसे हुआ हादसा
शुक्रवार सुबह 9.30 बजे गोली लगने से घायल हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र के ग्राम नगला महारी निवासी सतेंद्र सिंह को स्वजनों ने एटा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पेट में गोली लगी थी। स्वजन ने स्वास्थ्य कर्मियों को बताया कि उसने स्वयं गोली मारी है। खुदकुशी के प्रयास के पीछे क्या कारण रहा, इस संबंध में स्वजन कोई खास जानकारी नहीं दे सके। डाक्टरों ने हालत खतरे में देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। सिकंदराराऊ पुलिस ने बताया कि घायल के स्वजन की ओर से कोतवाली पर कोई सूचना नहीं दी गई है।