अधिवक्ताओं के समर्थन में हाथरस के मुरसान का बाजार बंद, ये है वजहHathras News
थाना मुरसान को वाह्य न्यायालय सादाबाद से जोडऩे के विरोध में अधिवक्ताओं के समर्थन में व्यापारी भी साथ आ गए। व्यापारियों ने रविवार को मुरसान बाजार बंद रखा।
हाथरस [जेएनएन]। थाना मुरसान को वाह्य न्यायालय सादाबाद से जोडऩे के विरोध में अधिवक्ताओं के समर्थन में व्यापारी भी साथ आ गए। व्यापारियों ने रविवार को मुरसान बाजार बंद रखा और अधिवक्ताओं की हड़ताल का समर्थन किया।
यह है मामला
थाना मुरसान को वाह्य न्यायालय सादाबाद से जोडऩे के विरोध में अधिवक्ताओं की जिला एवं सत्र न्यायालय पर कलमबंद हड़ताल जारी है। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने लोक अदालत का बहिष्कार करने का ऐलान किया। अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते लोग परेशान रहे।
प्रधानों ने किया अधिवक्ताओं का समर्थन
जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन धर्मवीर ङ्क्षसह ताजपुर ने साथी प्रधानों के साथ अधिवक्ताओं के धरने में समर्थन किया। स्वदेशी ङ्क्षहद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मतेंद्र ङ्क्षसह सिसोदिया ने आंदोलन को समर्थन देते हुए साथ निभाने की बात कही। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शरद कुमार नंदा, युवा जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार ने मुरसान थाने को वाह्य न्यायालय से जोडऩे को गलत बताया।
आधा दर्जनों संगठनों ने किया प्रदर्शन
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सारस्वत व सचिव अरङ्क्षवद वशिष्ठ ने बताया कि उन्हें करीब आधा दर्जन संगठनों का समर्थन मिला है। इस मौके पर एल्डर कमेटी प्रमुख लक्ष्मीनारायण शर्मा, आंदोलन प्रमुख जालिम ङ्क्षसह के अलावा आंदोलन संचालक हितेंद्र ङ्क्षसह गुड्डू एडवोकेट के अलावा रामकुमार गुप्ता, त्रिलोकी शर्मा, विमल सारस्वत आदि सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद थे।