Move to Jagran APP

भाजपा प्रत्याशी सीमा उपाध्याय के नामांकन में पूर्व मंत्री रामवीर ने किया कुछ ऐसा, सब रह गए दंग

Hathras District Panchayat President chunav 2021 पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की ओर से दिखाए गए शक्ति प्रर्शन से साफ हो गया था कि फिलहाल अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सीमा उपाध्याय का दावा सबसे मजबूत है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Sat, 26 Jun 2021 08:11 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jun 2021 01:44 PM (IST)
रामवीर उपाध्याय पूर्व मंत्री ने शक्ति प्रदर्शन दिखाया।

हाथरस, जेएनएन। Hathras District Panchayat President chunav 2021: शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सीमा उपाध्याय बहुमत से अधिक सदस्यों को लेकर नामांकन करने पहुंचीं। इस दौरान उनके पति रामवीर उपाध्याय पूर्व मंत्री ने शक्ति प्रदर्शन दिखाया। कलक्ट्रेट परिसर में प्रत्याशी के साथ पांच लोगों को जाने की अनुमति थी। रालोद-सपा गठबंधन की ओर से शशि चौधरी ने भी नामांकन दाखिल किया।

loksabha election banner

रामवीर का दावा मजबूत

नामांकन के दौरान पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की ओर से दिखाए गए शक्ति प्रर्शन से साफ हो गया था कि फिलहाल अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सीमा उपाध्याय का दावा सबसे मजबूत है क्योंकि वह बहुमत से अधिक सदस्यों को लेकर नामांकन करने कलक्ट्रेट पहुंची थीं। नारेबाजी के बीच भाजपा प्रत्याशी सीमा उपाध्याय जब सदस्य और पार्टी नेताओं के साथ पहुंची तो मुख्य गेट पर पांच लोगों ही जाने की अनुमति दी गई जिनमें सदर विधायक हरीशंकर माहौर, विधायक रामवीर उपाध्याय, जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा, चेयरमैन आशीष शर्मा मौजूद थे। 

सपा रालोद प्रत्‍याशी शशि चौधरी ने किया नामांकन

रालोद और सपा गठबंधन की ओर से प्रत्याशी शशि चौधरी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। शशि के साथ उनके पति गुड्डू चौधरी वार्ड 15 से और वार्ड 18 से ओमवीर सिंह व बच्चू सिंह, प्रताप सिंह, देवेंद्र अग्रवाल मौजूद थे।

प्रशासन ने तगड़े किए इंतजाम

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को नामांकन प्रकि्रया को देखते प्रशासन ने तगड़े इंतजाम किए थे। शनिवार की सुबह ही अफसर और सुरक्षा कर्मियों का आना शुरू हो गया था। 10 बजे तक नामांकन अधिकारी अपनी अपनी कुर्सियों पर आकर बैठ गए थे। इसके अलावा सुबह से ही आसपास के थानों का फोर्स लगा दिया गया था। मथुरा रोड पर गेट के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई। हथियारों को अंदर ले जाने पर प्रतिबंध था। बैरिकेडिंग के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। मेटल डिटेक्टर भी लगाए। मतदान तीन जुलाई को होगा। बता दें कि जिला पंचायत के 24 सदस्य हैं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.