विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देवी देवताओं पर अमर्यादित टिप्‍पणी करने के आरोपित मोहम्‍मद जुबैर को हाथरस के सीजेएम ने भेजा तिहाड़ जेल

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By:
Published: Thu, 14 Jul 2022 06:21 PM (IST)

जुमे की नमाज के बाद हाथरस के पुरदिलनगर में हुए बवाल के आरोपित मोहम्‍मद जुबैर की गुरुवार को हाथरस की ...और पढ़ें

हाथरस की अदालत में मोहम्‍मद जुबैर को पेशी के लिए ले जाती पुलिस। फोटो जागरण
हाथरस की अदालत में मोहम्‍मद जुबैर को पेशी के लिए ले जाती पुलिस। फोटो जागरण

हाथरस, जेएनएन। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की विवादास्पद टिप्पणी के बाद हिंसा भड़काने के आरोपित आल्ट न्यूज के सह-संस्थापक कर्नाटक के मोहम्मद जुबैर की गुरुवार को हाथरस के सीजेएम कोर्ट में पेशी हुई।कोतवाली सदर में उसके खिलाफ देवी-देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी और धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज है। इसी मुकदमे में बी-वारंट पर जुबैर को कड़ी सुरक्षा में दिल्ली की तिहाड़ जेल से यहां लाया गया। कोर्ट ने जुबैर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- Alt News के मोहम्मद जुबैर की हाथरस कोर्ट में हुई पेशी, धार्मिक भावना भड़काने का है आरोप

मोहम्‍मद जुबैर के खिलाफ दर्ज हैं दो रिपोर्ट

मोहम्मद जुबैर के खिलाफ उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस के अलग-अलग थानों में दो मुकदमे दर्ज हैं। एक माह पूर्व पुरदिलनगर में हुए बवाल में जुबैर की भूमिका मानी जा रही है। इस संबंध में कोतवाली सिकंदराराऊ में मामला दर्ज किया गया है। वहीं कोतवाली सदर में चार जुलाई को राष्ट्र स्वाभिमान दल के संस्थापक हाथरस के दीपक शर्मा ने जुबैर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इंटरनेट मीडिया पर देवी-देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में पुलिस ने धारा 153ए, 295ए, 298 व 67 आइटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। इसी मुकदमे में पुलिस ने सात जुलाई को सीतापुर जेल में बी-वारंट दाखिल किया था।

पेशी के बाद जुबैर को भेजा तिहाड़ जेल 

फिलहाल जुबैर दिल्ली की तिहाड़ जेल में था। इसी बी-वारंट के आधार पर जुबैर को तिहाड़ जेल से पेशी पर हाथरस लाया गया। सीजेएम कोर्ट में उसकी पेशी हुई। न्यायालय ने मोहम्मद जुबैर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि 27 जुलाई तय की है। अब पुलिस मोहम्मद जुबैर के 161 के बयान दर्ज करने के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र देगी। सिकंदराराऊ में दर्ज मुकदमे में भी पुलिस बी-वारंट दाखिल कर मोहम्मद जुबैर को तलब कराने की तैयारी में है। इसके लिए पुलिस सक्रियता से जुटी हुुुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।