Move to Jagran APP

Hathras में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का पलटवार- अखिलेश अपनी पार्टी और घर संभालें, हमारी चिंता छोड़ें

BJP State President Bhupendra Chaudhary ने कहा अखिलेश यादव पहले अपनी पार्टी गठबंधन और परिवार संभालें हमारी चिंता करना छोड़ दें। हमारी पार्टी के विधायकों की आस्था पार्टी के प्रति पूरी तरह से समर्पित है। हां सपा के तमाम विधायक जरूर भाजपा के संपर्क में हैं।

By Mohammad Aqib KhanEdited By: Published: Sun, 11 Sep 2022 06:26 PM (IST)Updated: Sun, 11 Sep 2022 06:26 PM (IST)
Hathras में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बोले- अखिलेश अपनी पार्टी और घर संभालें, हमारी चिंता छोड़ें : जागरण

जागरण संवाददाता, हाथरस: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह (BJP State President Bhupendra Chaudhary) ने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पहले अपनी पार्टी, गठबंधन और परिवार संभालें हमारी चिंता करना छोड़ दें। जहां हमारी पार्टी के विधायकों का सवाल है तो उनकी आस्था पार्टी के प्रति पूरी तरह से समर्पित है। हां, सपा (Samajwadi Party) के तमाम विधायक जरूर भाजपा के संपर्क में हैं। प्रदेश अध्यक्ष हाथरस पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रविवार की दोपहर में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय (Ramveer Upadhyay) के निधन के बाद उनके निवास लेबर कालोनी अलीगढ़ रोड हाथरस स्वजनों को सांत्वना देने आए थे। यहां से वह सीधे पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत कर संगठन के बारे में हाल जाना।

सपा के कई विधायक संपर्क में हैं

इस बीच मीडिया ने जब सवाल किया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव कह रहे हैं कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 100 विधायकों को लेकर सपा में आ जाएं तो उनको मुख्यमंत्री बना दिया जाएगा। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कहा कि समाजवादी पार्टी के कई विधायक उनके संपर्क में हैं।

भाजपा को आफर देने के बजाय अपने विधायकों चिंता करें

अखिलेश पहले अपनी पार्टी, परिवार और गठबंधन को संभालें। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव भाजपा को आफर देने के बजाय अपने विधायकों चिंता कर लें क्योंकि उनके विधायक टूटने को तैयार बैठे हैं।

उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य का संगठन के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि वो पार्टी के प्रमाणित एवं भाजपा की विचारधारा के लिए समर्पित कार्यकर्ता हैं। हमेशा साथ रहेंगे। वह स्वार्थ में पड़ने वाले नेता नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि वह भले ही प्रदेश अध्यक्ष बने हैं मगर कार्यकाल प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वतंत्र देव सिंह का पूरा कर रहे हैं।

अखिलेश को सलाह- पहले परिवार में सद्भाव बनाएं फिर प्रदेश की बात करें

सरकार में मंत्री के साथ संगठन में भी जिम्मेदारी देने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों के बारे में गंभीरता से विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि जो अपने परिवार में सामाजिक सद्भावन नहीं बना पाया, वह प्रदेश में सद्भाव की बात कर रहा है। अखिलेश को सलाह दी कि पहले अपने परिवार में सद्भाव बनाएं फिर प्रदेश की बात करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.