Prakash Parv : शहर में निकली गुरु गोविंद सिंह महाराज की शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत Aligarh news
सिखों के गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को नगर में शोभायात्रा निकाली गयी। देहली गेट स्थित गुरुद्वारे से साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरु ग्रंथ को गुरुद्वारे से निकालकर मेले मेंं किया गया।
अलीगढ़, जेएनएन : सिखों के गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को नगर में शोभायात्रा निकाली गयी। इस दौरान जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया।
श्रद्धा के साथ मनाया प्रकाश पर्व
देहली गेट स्थित गुरुद्वारे से साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरु ग्रंथ को गुरुद्वारे से निकालकर मेले मेंं किया गया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विधायक भी हुए शामिल
नगर कीर्तन कमेटी के पदाधिकारियों ने शहर विधायक संजीव राजा पूर्व महापौर शकुंतला भारती का व सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार और एसीएम टू रंजीत सिंह का स्वागत किया।
जोरदाार स्वागत हुआ
शहर भर में निकाली गयी नगर कीर्तन का जगह'-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सिख समाज की महिलाओं पूजा की थाली लेकर नगर कीर्तन में पंचप्यारों का सत्कार किया।