Move to Jagran APP

सामूहिक विवाह समारोह : बाबुल की दुआएं लेकर विदा हुईं 46 बेटियां Hathras news

जिले में मंगलवार को जगह-जगह सामूहिक विवाह समारोहों का आयोजन किया गया। विभिन्न समाज के लोगों ने धूमधाम से समारोह संपन्न कराए। कुल 46 युगल दांपत्य सूत्र में बंधे।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 02:38 PM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 09:18 AM (IST)
सामूहिक विवाह समारोह : बाबुल की दुआएं लेकर विदा हुईं 46 बेटियां Hathras news
सामूहिक विवाह समारोह : बाबुल की दुआएं लेकर विदा हुईं 46 बेटियां Hathras news

हाथरस [जेएनएन]: जिले में मंगलवार को जगह-जगह सामूहिक विवाह समारोहों का आयोजन किया गया। विभिन्न समाज के लोगों ने धूमधाम से समारोह संपन्न कराए। कुल 46 युगल दांपत्य सूत्र में बंधे।

loksabha election banner

सासनी में 13 दांपत्य सूत्र में

भारत विकास परिषद शाखा सासनी के बैनर तले सर्व जातीय सामूहिक विवाह समारोह में 13 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। शुरुआत मुख्य अतिथि महेंद्र  सिंह सोलंकी ने दीप प्रच्वलित कर की। बरात रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर कन्या इंटर कालेज मार्ग, गांधी चौक, कमला बाजार से सेलीबे्रशन ग्राउंड पर पहुंची। महिलाओं ने मंगलाचरण गाकर दूल्हों की आरती उतारी और आयोजक मंडल ने बरात का स्वागत किया। बरात का उद्घाटन विजय कुमार शर्मा उर्फ बेंजू ने किया था। विशिष्ट अतिथि के रूप में कैलाश चन्द्र वाष्र्णेय एवं चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर व मनमोहन गोयल मौजूद थे। संचालन प्रज्ञा वाष्र्णेय ने किया। अग्नि को साक्षी मान सभी जोड़ों ने फेरे लिए। आचार्य खगेंद्र शास्त्री ने विवाह संपन्न कराया। प्रत्येक नवदंपती को जेवरात और गृहस्थी का सामान भेंट किया गया। निर्देश वाष्र्णेय, नरेश चन्द्र वाष्र्णेय, नीरज वाष्र्णेय, नीतू गुप्ता, देवकीनंदन, प्रदीप वाष्र्णेय, विवेक उपाध्याय, सुरेन्द्र वाष्र्णेय, रामस्वरूप कुशवाहा, ज्ञानेन्द्र कुशवाहा, विपुल लुहाडिय़ा, मुकेश वाष्र्णेय आदि ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

यज्ञ के बाद आठ जोड़ों का विवाह

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वावधान में गांव सूसामई में मंगल कलश यात्रा के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन के तहत मंगलवार को यज्ञ के बाद गरीब परिवारों के आठ जोड़ों की शादी गायत्री परिवार एवं समाज कल्याण ट्रस्ट सूसामई ने कराई। कन्याओं को गृहस्थी का सामान भी दान किया गया। पाणिग्रहण संस्कार शान्तिकुंज से पधारी टोली ने कराया। टोलीनायक डॉ. अशोक ढोके (प्रोफेसर देव संस्कृति विश्व विद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार), सहायक टोलीनायक कमला चौहान आदि की मौजूदगी में पुंसवन संस्कार भी कराया गया। समारोह में 6 जोड़े सिंह और 2 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। मुख्य भूमिका चरन सिंह बघेल, सोवरन सिंह बघेल, बबलू बघेल, राम सिंह कुम्भावत, सत्यप्रकाश सारस्वत, योगेन्द्र कुमार शर्मा, मक्खन सिंह आदि ने निभाई।

मुरसान में 18 जोड़ों का विवाह

मुरसान में कुशवाह शाक्य सैनी मौर्य समाज का सामूहिक विवाह समारोह वैष्णवी गार्डन में हुआ जहां 18 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। अध्यक्षता सोनपाल सिंह ने की। एडीएम जेपी सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह कुशवाह, भीषम पाल सिंह कुशवाह, पूर्व चेयरमैन पुरदिलनगर हर्षकांत कुशवाह, मुरसान चेयरमैन रजनीश कुशवाह मौजूद रहे। दोपहर 12 बजे  आर्यसमाज रोड दुलारी चौकी से सभी दूल्हों की बरात छोटा बाजार बड़ा बाजार सब्जी मंडी होते हुए ब्लाक रोड वैष्णवी गार्डन में पहुंची।

दाऊजी महाराज मेला पंडाल में सात विवाह

प्रजापति महासभा के तत्वावधान में मेला पंडाल दाऊजी महाराज में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें प्रजापति समाज से सात जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने नवयुगलों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर दक्ष प्रजापति के नाम से एक मार्ग की घोषणा की गई। प्रजापति समाज के लिए बरात घर बनवाने की भी घोषणा की गई। आयोजन समिति के संयोजक हीरालाल वर्मा एवं जिलाध्यक्ष साहब ङ्क्षसह, महामंत्री अशोक गोला, पूर्व जिलाध्यक्ष महिपाल प्रजापति, रामवीर, खजान ङ्क्षसह आदि का सहयोग रहा। मेरठ से आए प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र प्रजापति, श्रीकांता, रजनीकांता ने सभी अतिथियों के साथ वर-वधु को आशीर्वाद दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.