विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी के दौरान ही दूल्हे को आ गया मिर्गी का दौरा, दुल्हन ने किया शादी से इन्कार; अलीगढ़ में बैरंग लौटी बरात

By Anar Singh Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 12 Mar 2026 08:12 PM (IST)

अलीगढ़ के विजयगढ़ में फेरों के दौरान दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे मंडप में अफरा-तफरी मच गई। दुल्हन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. फेरों के दौरान दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ा।

  2. समझौते के बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई।

संवाद सूत्र, जागरण विजयगढ़ (अलीगढ़)। थाना क्षेत्र के एक ग्राम में फेरों के दौरान दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया, जिससे मंडप में अफरा तफरी मच गई। दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। काफी देर तक उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन युवती फेरे लेने को तैयार नहीं हुई।

क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों का रिश्ता हाथरस के थाना हसायन क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों के युवकों के साथ तय किया था। दोनों बेटियों की 11 मार्च को शादी की तिथि नियत की गई। धूमधाम के साथ विवाह की तैयारी की गई थी। बुधवार को दोनों जगह से बरात भी आ गईं।

दुल्हन पक्ष ने दोनों गांवों से बरात में आए बरातियों का खूब स्वागत किया। हंसी-खुशी के साथ बरात चढ़त की गई। रात्रि को जयमाला का कार्यक्रम भी धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। लेकिन सुबह के वक्त फेरों के दौरान छोटी दुल्हन वाले दुल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया, तो मंडप में अफरा तफरी मच गई।

दुल्हन ने जब यह देखा तो उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद दोनों ओर से विवाह संपन्न कराने के लिए काफी प्रयास किए गए लेकिन युवती फेरे लेने को तैयार नहीं हुई। बाद में दोनों ओर से हुए खर्च को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में समझौता होने पर एक बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई।