Move to Jagran APP

Aligarh News : सरकारें बदलीं, प्रदेश की सूरत बदली, नहीं बदली जर्जर सड़कों की दशा, 12 मौतों पर सो रहा प्रशासन

Aligarh News प्रदेश में योगी सरकार का दूसरा कार्यकाल चल रहा है। वे पिछले महीने सांकरा गंगा पर बने पुल का लोकार्पण भी कर चुके हैं। उन्‍होंने 15 नवंबर तक गड्ढामुक्‍त सड़कों के आदेश दिए थे बावजूद इसके कुछ ऐसी सड़कें हैं जहां धूल के गुबार उड़ रहे हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sun, 06 Nov 2022 05:25 PM (IST)Updated: Sun, 06 Nov 2022 05:25 PM (IST)
Aligarh News : सरकारें बदलीं, प्रदेश की सूरत बदली, नहीं बदली जर्जर सड़कों की दशा, 12 मौतों पर सो रहा प्रशासन
जर्जर सांकरा-रामघाट मार्ग से गुजरते वाहन। सौजन्‍य : जागरण

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Aligarh News : प्रदेश की सरकारें बदलती गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार का दूसरा कार्यकाल चल रहा है। वे पिछले महीने सांकरा गंगा पर बने पुल का लोकार्पण कर चुके हैं। उनके 15 नवंबर तक गड्ढा मुक्त सड़कों के आदेश के बावजूद जनपद की कुछ सड़के ऐसी हैं, जहां धूल के गुबार और बरसात के दिनों में दलदल नजर आता है। बसें तो दूर टेंपो और अन्य वाहनों ने इन सड़कों पर चलना बंद कर दिया है। निजी वाहनों से लोग जैसे-तैसे अपनी जरूरतें पूरी करते हैं। इन मार्गों को न तो जनप्रतिनिधि अपने प्रस्ताव में शामिल कर रहे है और न ही विभागीय अफसर। पिछले 15-20 साल से सांकरा-रामघाट मार्ग, सांकरा-कासगंज मार्ग, सांकरा गंगापुल- नगला भूड़ वाया नानऊ तक के मार्ग की हालत बदहाल है। सांकरा-रामघाट रोड मार्ग स्थित हजारा नहर में अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत के बाद भी सबक नहीं लिया गया।

loksabha election banner

ये है मार्गों की हालत

सांकरा गंगापुल- कासगंज मार्ग की हालत इतनी खराब है कि इस मार्ग को छोड़कर दूसरे मार्गों से लोग जा रहे हैं। यहां न तो इंटरलाकिंग सड़क बनी है और न ही तारकोल की सड़क बनाई गई है। इसी प्रकार सांकरा गंगापुल रामघाट मार्ग हजारा नहर की पटरी पर संचालित है जो पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है हजारा नहर की पटरी पूरी तरह से खराब है हर समय वाहनों का नहर में पलटने की आशंका बनी रहती है।

बस और ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हो चुकी है 12 लोगों की मौत

2007 में सांकरा गंगापुल- रामघाट मार्ग स्थित हजारा नहर में एक बरात की बस पलट गई थी। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी। दुल्हन ने नहर में कूदकर कई लोगों की जान बचाई थी। निषाद जाति की होने के कारण दुल्हन तैरना जानती थी। वहीं दूसरी घटना 2011 में हुई। जब ट्रैक्टर ट्राली से जात करने जा रहे नहर में पलटने से पांच लोगों की मौत हुई थी।

इसे भी पढ़ें : Aligarh News : बदहाल है दिल्‍ली-कानपुर राष्‍ट्रीय राजमार्ग, गड्ढों का दर्द झेल रहे वाहन

इनकी सुनो

सांकरा गंगापुल- कासगंज मार्ग की हालत इतनी खराब है कि इस मार्ग को छोड़कर दूसरे मार्गों से लोग जा रहे हैं। अन्यत्र मार्गों से लोग जाने को मजबूर हैं। कोई भी सुनने वाला नही है।

- रामवीर सिह कुशवाहा, कंचनपुर

सांकरा गंगापुल-रामघाट मार्ग हजारा नहर की पटरी से गुजरता है। इसकी हालत इतनी खराब है कि वाहनों का नहर में पलटने की आशंका बनी रहती है। नहर की पटरी न होने के कारण आए दिन घटनाएं होती रहती हैं।

- भानु प्रताप सिंह, सांकरा

सांकरा को पर्यटन स्थल बनाओ मुहिम के तहत पिछले 10 वर्षों से सांकरा रामघाट सांकरा कासगंज सांकरा नानऊ सांकरा मिठनपुर मार्ग लगातार करती आ रही है। अभी तक उक्त मार्गों का निर्माण नही हुआ है।

- विनय यादव संस्थापक अध्यक्ष, सांकरा गंगाघाट पर्यटन विकास सेवा समिति

इनका कहना है

मुझे कुछ दिन पहले ही अतिरिक्त चार्ज मिला है। इन मार्गों की हालत मेरी जानकारी में नहीं है। अधीनस्थों को भेजकर सड़कों का निरीक्षण कराया जाएगा। उसी के अनुसार कार्य कराया जाएगा।

- एम निसार, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.