Move to Jagran APP

सहकारी समितियों में अध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष

अलीगढ़: जिले की सहकारी समितियों में अध्यक्ष चुने गए। इस दौरान चुने गए अध्यक्ष, उपाध्यक्षों का क

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Jan 2018 12:59 AM (IST)Updated: Wed, 31 Jan 2018 12:59 AM (IST)
सहकारी समितियों में अध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष
सहकारी समितियों में अध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष

अलीगढ़: जिले की सहकारी समितियों में अध्यक्ष चुने गए। इस दौरान चुने गए अध्यक्ष, उपाध्यक्षों का का जोशीला स्वागत किया गया।

loksabha election banner

रौदास निर्विरोध चुने अध्यक्ष : हरदुआगंज नगर की सहकारी समिति दक्षिण पर गांव हरदुआ देहात के पूर्व प्रधान रौदास सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, जिसमें हरदुआ से रौदास सिंह चौहान, दारापुर से भागमल सिंह, इब्राहिमाबाद से नरेंद्र सिंह, कोंडरा से श्रीमती योगेश कुमारी, नरेंद्रगढ़ी से हरी सिंह, कोंडरा से अशोक कुमार, सिकंदरपुर से वीरेशपाल सिंह, सपेरा भानपुर से अशोककुमार, बरौठा से प्रधान श्यामबाबू शर्मा की पत्‍‌नी लक्ष्मी शर्मा निर्विरोध डायरेक्टर चुने गए थे। सोमवार को सचिव मदन गौड़ की मौजूदगी में सर्वसम्मति से रौदास सिंह चौहान को अध्यक्ष व भागमल सिंह उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना। क्षेत्र के किसान ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। वहीं उत्तरी सहकारी समिति पर सतेंद्र सिंह अध्यक्ष व राजेश कुमार उपाध्यक्ष चुने गए।

दादों में भरत बने निर्विरोध अध्यक्ष : दादों की साधन सहकारी समिति में नौ डायरेक्टरों ने नगला उदित निवासी भाजपा के जिला महामंत्री भरत सिंह राजपूत को निर्विरोध अध्यक्ष और उपाध्यक्ष लायक सिंह को चुना गया। हरनौट भोजपुर स्थित साधन सहकारी समिति का छोटेलाल को निर्विरोध अध्यक्ष व उपाध्यक्ष जसवंत सिंह को चुना। साधन सहकारी समिति लिमिटेड हरदोई का नगला रोशन निवासी संतोष कुमार यादव को निर्विरोध अध्यक्ष चुना।

नाहर बने निर्विरोध अध्यक्ष: गौंडा सहकारी समिति लिमिटेड में चौधरी नाहर सिंह नुनेरा को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। नौ डायरेक्टर में से छह कन्हैयालाल दिवाकर के यहां पर सहमति बनी। लाटरी में चौधरी नाहर सिंह नुनेरा का नाम निकला। रामवीर सिंह निवासी अहरूआ को उपाध्यक्ष बनाया गया।

संजीव अध्यक्ष बने : जट्टारी कस्बे की सहकारी समिति में अध्यक्ष पद पर संजीव सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

हरी सिंह अध्यक्ष बने : अतरौली क्षेत्रीय सहकारी समिति दक्षिणी पर चैंडोली बजुर्ग के हरी सिंह अध्यक्ष, पहाड़गढ़ी के सूरजपाल उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय सहकारी समिति उत्तरी पर काजिमाबाद के महेद्र सिंह अध्यक्ष, मीरगढ़ी की रामवती देवी उपाध्यक्ष, साधन सहकारी समिति गहतोली निर्मल में कुंजलपुर के अनिल कुमार अध्यक्ष, कलियानपुर की शाति देवी उपाध्यक्ष, साधन सहकारी समिति नहल में खानपुर खिटौली की पुष्पा देवी अध्यक्ष, बिरनेर के गुलाब सिंह उपाध्यक्ष चुने गए है।

कुशलपाल सिंह निर्विरोध चुने गए:

पिसावा कस्बे के सहकारी समिति पर कुशलपाल सिंह निवासी पिसावा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। पलसेडा सहकारी समिति के अध्यक्ष पद पर चेतराम सिंह को अध्यक्ष चुना गया।

लोधा में सहकारी समिति पर निर्विरोध चुने अध्यक्ष

लोधा क्षेत्र की क्षेत्रीय सहकारी समिति नेहरा में 22 गाव के किसानों द्वारा छह वाडरें में निर्विरोध डायरेक्टर चुने गए। डायरेक्टर करसुआ के पूर्व प्रधान रनवीर सिंह, करीलिया के मोहन लाल, चिंता की नगरिया के गजेंद्र सिंह, परसहरा के रघुवर, बढ़ौला के शिशुपाल, बाढ़ौन की विद्या देवी, लोधा के उदय पाल, नेहरा के सुनील पाठक, ल्हौर्रा की गुड्डी देवी विजयी हुए।

अध्यक्ष पद के चुनाव में सभी डायरेक्टरों ने करसुआ के पूर्व प्रधान ठा. रनवीर सिंह को सर्व सहमति से निर्विरोध अध्यक्ष बनाया वहीं नेहरा के सुनील पाठक उपाध्यक्ष बनाया गया।

इगलास में भी चुने गए निर्विरोध: इगलास के रनवीर सिंह अध्यक्ष व देवेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष बने। कारस के शुशांक शेखर अध्यक्ष व श्यामबाबू शर्मा उपाध्यक्ष बने। बेसवां के दलवीर सिंह अध्यक्ष व महेशचंद्र शर्मा उपाध्यक्ष बने। गोरई में रनवीर सिंह छौंकर अध्यक्ष बने। बलीपुर में अध्यक्ष के लिए मुकाबला बराबर पर रहा। वहीं नाहर सिंह उपाध्यक्ष बने। हस्तपुर-चंदफरी के रवेन्द्र सिंह अध्यक्ष व शिवचरन उपाध्यक्ष बने।

गभाना में चुने गए अध्यक्ष

गभाना : क्षेत्र की सोमना सहकारी समिति सोमना नं एक से प्रेम कुमार सिंह अध्यक्ष व शिशपाल सिंह उपाध्यक्ष चुने गए। सोमना नं दो पर नाहर सिंह अध्यक्ष, रनवीर शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। इस मौके विपिन कुमार सिंह, सुनील कुमार, जयप्रकाश पाडे, देवराज सिंह, हरेद्र सिंह आदि मौजूद रहे। करनपुर सहकारी समिति पर मुकेश कुमार शर्मा को अध्यक्ष व पुष्पा देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। कलुआ सहकारी समिति पर सतेंद्र सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। कौरहरूस्तमपुर में गायत्री अध्यक्ष निर्विरोध चुनी गई।

निर्विरोध चुने समिति अध्यक्ष : गंगीरी साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में गंगीरी पर कुसमा देवी पत्नी अजयपाल सिंह निवासी राजगहीला एंव साधन सहकारी समिति कनौवी पर राजकुमार निवासी उम्मेदपुर को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर सचिव श्यौदान सिंह कुशवाहा, सुभाष लोधी, अजयपाल सिंह, गजमोतिन राजपूत, शालू, बंटी, विजयपाल सिंह, नरेंद्र शर्मा, दानसहाय, भीकम सिंह आदि उपस्थित थे।

हर्षित चुने गये अध्यक्ष :

छर्रा रफातपुर स्थित सहकारी समिति पर हर्षित कुमार को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। सहकारी समिति धनसारी से चौथी वार निर्विरोध नगला धनसारी निवासी जयसिंह राजपूत को अध्यक्ष चुना गया। सहकारी समिति रुखाला से किरनपाल सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर सचिव यज्ञदेव, प्रधान शिवलाल, लखपत सिंह आदि मौजूद रहे। बांई कला से यूसुफ अली को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। दहेली सिखरना से शिवकुमार चौधरी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

छह समितियों पर निर्विरोध अध्यक्ष चुने

जवां: जवां क्षेत्रीय सहकारी समिति पर अध्यक्ष सोमेश शर्मा व उपाध्यक्ष आसमा बेगम चुनी गई। गोधा क्षेत्रीय सहकारी समिति पर अध्यक्ष शिव नारायन शर्मा व उपाध्यक्ष सैफी अली चुने गये। साथा साधन सहकारी समिति पर अध्यक्ष रवेंद्र सिंह चौहान व उपाध्यक्ष बीरपाल सिंह चुने गये। बरौली क्षेत्रीय सहकारी समिति पर अध्यक्ष सीमा देवी व उपाध्यक्ष हरिओम चुने गये। पौहिना क्षेत्रीय सहकारी समिती पर अध्यक्ष राम विलास पचौरी व उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पचौरी चुने गये। तालिब नगर क्षेत्रीय सहकारी समिति पर अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा व उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चुने गये। साथा साधन सहकारी समिति पर भाजपा नेता रवेंद्र सिंह चौहान ने तीसरी बार अध्यक्ष चुनकर हैट्रिक लगाई है जिसका श्रेय उन्होनें भाजपा नेता पूर्व मंत्री जयवीर सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू को दिया।

गौंडा में भी निर्विरोध चुने गए : सहकारी समिति लिमिटेड गौंडा में चौधरी नाहर सिंह नुनेरा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। यहां कन्हैयालाल दिवाकर के यहां पर लाटरी निकाली तो नाहर सिंह का नाम आया। रामवीर सिंह निवासी अहरूआ को उपाध्यक्ष बनाया गया, वहीं ढाटोली में सुनील कुमार को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न :

टप्पल विकास खंड की खंडेहा समिति से तेजवीर सिंह के अध्यक्ष व नवाव सिंह को उपाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। टप्पल समिति से सोनू कुमार शर्मा व शीशराम को उपाध्यक्ष चुना गया। वैना समिति से राजकुमारी को अध्यक्ष व राजेंद्री देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। मादक समिति से संजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया।

चुने गये अध्यक्ष व उपाध्यक्ष : खैर क्षेत्रीय सहकारी समिति उत्तरी पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर चुनाव में उदयगढ़ी निवासी संजीव कुमार को अध्यक्ष, मालीपुरा निवासी अमीचंद्र को उपाध्यक्ष चुना गया है। वहीं खैर दक्षिणी से विरौला निवासी महेश चौधरी को अध्यक्ष व अरनी निवासी बच्चू सिंह को उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया है।

अकराबाद में अंकित व बहादुरपुर में तीक्षणपाल अध्यक्ष

अकराबाद : अकराबाद क्षेत्रीय सहकारी समिति के सभापति पद के लिए अंकित यादव निवासी गाव टुआमई तथा बहादुरपुर सहकारी समिति के लिए ठा. तीक्षणपालसिंह निवासी दरियापुर को निर्वरोध चुन गए । निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार व नेमसिंह ने दोनों को निर्विरोध सभापति चुने जाने की घोषणा की। वहीं पिलखना सहकारी समिति पर सत्यवीर सिंह को भी निर्विरोध सभापति तथा मुजीवुर्रहमान को उपसभापति चुना गया।

सहकारी समिति का चुनाव

खैर : क्षेत्रीय सहकारी समिति खैर उत्तरी पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिये हुए चुनाव में उदयगढ़ी निवासी संजीव कुमार को अध्यक्ष, मालीपुरा निवासी अमीचंद्र को उपाध्यक्ष चुना गया है। वही खैर दक्षिणी से विरौला निवासी महेश चौधरी को अध्यक्ष व अरनी निवासी बच्चू सिंह को उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.