विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस के टायलेट के बायोटैंक से गांजा की तस्करी, चेकिंग के दौरान मिले 16 पैकेट

Published: Sat, 22 Aug 2026 02:00 AM (IST)

पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस से अलीगढ़ जंक्शन पर रेलवे पुलिस ने 16 पैकेट गांजा बरामद किया है। यह गांजा ट्रेन के ...और पढ़ें

पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस के टायलेट के बायोटैंक के नीचे मिले गांजे के 16 पैकेट।

पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस के टायलेट के बायोटैंक के नीचे मिले गांजे के 16 पैकेट।

HighLights

  1. पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस से 16 पैकेट गांजा बरामद।

  2. अलीगढ़ जंक्शन पर ट्रेन के शौचालय से मिला।

  3. बायोटैंक के नीचे छिपाकर रखा गया था गांजा।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। पुरी से आनंद विहार जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से रेलवे पुलिस ने शुक्रवार को 16 पैकेट गांजा बरामद किया है। गांजे को ट्रेन के टायलेट में बायोटैंक के नीचे छिपाकर रखा गया था। यह गांजा किसने और कहां से ट्रेन में रखा और कहां पहुंचाना था, इसकी रेलवे पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। अभी यह मामला दर्ज नहीं किया गया है।

ट्रेन संख्या 02815 पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस दोपहर 2:45 बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंची थी। सूचना मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने ट्रेन की तलाशी शुरू की। चेकिंग के दौरान टायलेट में बायोटैंक के नीचे छिपाए गए पैकेट मिले।

पैकेटों को बाहर निकालकर देखा गया तो उनमें गांजा भरा हुआ निकला है। 16 ट्रेन के पैकेट बताया हैं। इंस्पेक्टर आरपीएफ अजीत कुमार तिवारी ने बताया कि मैं आईजी के साथ निरीक्षण में था। इसकी जानकारी नहीं है।

उधर, इंस्पेक्टर जीआरपी जीतेंद्र कुमार द्विवेदी का कहना है कि इस मामले की जानकारी मेरे पास नहीं है। आरपीएफ की जानकारी में हो सकता है।

ट्रेनों से हो रही गांजा और शराब की तस्करी

दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर गांजे और शराब की तस्करी नहीं रुक रही है। हरियाणा और दिल्ली से सस्ती शराब खरीद कर ट्रेनों से बिहार ले जाई जा रही है। सैकड़ों बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद हो चुकी है। इसके अलावा गांजे की तस्करी भी हो रही है।चेकिंग के दौरान कई मामले पकड़े गए हैं।

शुक्रवार को जिस ट्रेन से गांजा पकड़ा गया है वह पुरी से आनंद विहार चलती है। पकड़े जाने के बावजूद रेलवे पुलिस के अधिकारियों द्वारा घटना के बारे में अनभिज्ञता प्रकट करना भी कई सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें- यूपी में 200 ब्लड बैंकों और सैंपलों की ELISA टेस्ट अनिवार्य, खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने दिए निर्देश