Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ में दोस्तों ने घर से बुलाकर मार दी गोली, जानिये क्या रही वजह...

    By Mukesh ChaturvediEdited By:
    Updated: Mon, 08 Oct 2018 09:48 AM (IST)

    जवां थाना क्षेत्र के कासिमपुर में रविवार की देर रात एक युवक को उसके कुछ दोस्तों ने घर से बुला लिया। फिर अंधेरे में उस पर गोली चला दी।

    Hero Image
    अलीगढ़ में दोस्तों ने घर से बुलाकर मार दी गोली, जानिये क्या रही वजह...

    अलीगढ़ (जेएनएन) ।   जवां थाना क्षेत्र के कासिमपुर में रविवार की देर रात एक युवक को उसके कुछ दोस्तों ने घर से बुला लिया। फिर अंधेरे में उस पर गोली चला दी। गोली उसके पेट व पैर में लगी है। गंभीर हालत में उसे मेडिकल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कासिमपुर में दस दुकान मार्केट के पास सरकारी क्वार्टर में दूसरी मंजिल पर प्राइवेट ठेकेदारी का काम करने वाले अमर सिंह का बड़ा बेटा हरेंद्र सिंह (28)बीटेक करने के बाद एक निजी कंपनी में काम करता था। लेकिन, पिछले दो-तीन महीने से वह नौकरी को छोड़कर घर पर ही रह रहा है। हरेंद्र के पड़ोस में रहने वाले किसी दोस्त का जन्मदिन था, जिसमें शामिल होने के बाद शाम सात बजे मार्केट के बाहर किसी बात को लेकर कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई थी। स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करा दिया था, जिसके बाद हरेंद्र घर आ गया।

    अलीगढ़ रेफर किया

    बकौल परिजन, रात करीब साढ़े नौ बजे उसके किसी दोस्त ने फोन कर घर से बुलाया तो वह बाहर चला आया। वे उसे घर से कुछ दूर फव्वारा पार्क के पास अंधेरे में ले गए। तभी गोली चलने की आवाज सुनी तो वे दौड़कर जब तक पहुंचे हमलावर वहां से भाग चुके थे। हरेंद्र के पेट व पैर में गोली लगी थी और वह लहूलुहान था। परिजन सीधे उसे छेरत स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां से उसे मेडिकल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में सीओ सिविल लाइंस संजीव दीक्षित ने बताया कि मामले में अभी परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके हैं। घटना के कारणों की जानकारी की जा रही है। हरेंद्र को किसने बुलाया था और गोली मारकर भागने वाले हमलावर कौन थे? इसकी जांच की जा रही है।

    भाजपा कार्यकर्ता पर  जानलेवा हमला, फायरिंग

    अलीगढ़ के  बन्नादेवी थाना क्षेत्र स्थित  शक्ति नगर चौराहे पर रविवार देररात भाजपा कार्यकर्ता पर बाइक सवारों ने हमला बोला व तोडफ़ोड़ कर डाली। हवाई फायङ्क्षरग भी की। पुलिस जांच में जुट गई है। न्यू राजेंद्र नगर निवासी दिनेश अग्रवाल पुत्र चंद्रप्रकाश अग्रवाल भाजपा कार्यकर्ता हैं। देर रात मोहल्ले में किसी बुजुर्ग महिला से बात कर रहे थे। तभी दो बाइकों पर सवार युवक आए और उन्हें निशाना बनाते हुए गोली चला दी। संयोग से बाल-बाल बच गए। इस बीच हमलावरों ने उनके साथ मारपीट व घर में तोडफ़ोड़ कर डाली। सूचना पर पुलिस पहुंची। मौके से एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। आस-पास सीसीटीवी कैमरों को खंगाले गए, जिसमें एक हमलावर को पहचान लिया है। सीओ बन्नादेवी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।