Move to Jagran APP

अलीगढ़ में दाऊद खां से आगरा रोड तक बनेगा फोरलेन ओवरब्रिज

जिले के लोगों के लिए यह अच्छी खबर है। दाऊद खां से डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर व दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक को कवर करते हुए आगरा रोड तक फोरलेन पुल बनने जा रहा है।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 02:21 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 02:21 PM (IST)
अलीगढ़ में दाऊद खां से आगरा रोड तक बनेगा फोरलेन ओवरब्रिज
अलीगढ़ में दाऊद खां से आगरा रोड तक बनेगा फोरलेन ओवरब्रिज

अलीगढ़ (जेएनएन)। जिले के लोगों के लिए यह अच्छी खबर है। दाऊद खां से डेडिकेट फ्रेट  कॉरिडोर व दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक को कवर करते हुए आगरा रोड तक फोरलेन पुल बनने जा रहा है। रेलवे व राज्य सरकार ने निर्माण के लिए 67 करोड़ रुपये का बजट को स्वीकृत किया है। इसमें से दो करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैैं। यह जिले का सबसे महंगा व पहला फोरलेन पुल होगा। सेतु निर्माण पुल का निर्माण करेगा। निगम ने पुल के निर्माण के लिए शासन डिजाइन मांगी है। डिजाइन मिलते ही निर्माण शुरू हो जाएगा। इस पुल को लेकर कमिश्नर अजयदीप सिंह भी गंभीर हैैं। उन्होंने सेतु निगम के अफसरों से कहा है कि शासन से डिजाइन मांगकर जल्द काम शुरू कराया जाए।

loksabha election banner

दिल्ली - हावड़ा ट्रेक पर यातायात होगा कम

रेलवे ने मालगाडिय़ों के संचालन के लिए ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर परियोजना की शुरुआत की है। अलीगढ़ के बाहर से भी फ्रेट कॉरिडोर को निकाला गया है। इसके तैयार होने से दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर ट्रेनों का दबाव कम हो जाएगा और यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी की समस्या खत्म हो जाएगी। मालगाडिय़ों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होगी। 2020 तक फ्रेट कोरिडोर के शुरू होने की संभावना है।

पहले की योजना

अलीगढ़ जिले में रेलवे का मुख्य ट्रैक व फ्रेट कॉरिडोर बराबर से गुजर रहे हैं। दाऊद खां के पास मुख्य ट्रैक पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसका कुछ हिस्सा बन भी गया था। फ्रेट कॉरिडोर के नीचे से सड़क को निकालने की योजना थी। पिछले दिनों केंद्र सरकार ने मुख्य ट्रैक पर हो रहे पुल निर्माण का रुकवा दिया। फ्रेट कॉरिडोर के नीचे से सड़क निकालने के प्रस्ताव को भी रद कर दिया और यहां मुख्य ट्रैक व फ्रेट कॉरिडोर को कवर करते हुए पुल निर्माण का प्रस्ताव मांगा।

फोरलेन का प्रस्ताव

शासन के निर्देश पर सेतु निगम ने दाउद खां पर दोनों ट्रैक का निरीक्षण किया और ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए फोरलेन पुल के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से सहयोग मांगा। पिछले दिनों में दोनों सरकारों में सहमति बन गई। शासन ने फोरलेन पुल निर्माण के प्रस्ताव हरी झंडी देकर 67 करोड़ के बजट भी स्वीकृत कर दिया। इसमें से दो करोड़ रुपये जारी भी हो गए।

शासन को भेजा प्रस्ताव

दो करोड़ रुपये मिलते ही सेतु निगम ने शासन को पत्र भेजकर पुल की डिजाइन मांगी है। इसमें तय होना है कि पुल कितना लंबा होगा। रेलवे इसमें किस हिस्से का निर्माण करेगा। डिजाइन मिलते ही सेतु निगम निर्माण शुरू करा देगा।

कासगंज में बरबारा पुल का 72 फीसद काम पूरा

कासगंज जिले में बरबारा से बदायूं के सहसवान तक गंगा नदी पर बन रहा पुल पर 72 फीसद काम पूरा हो चुका है। 2015 में सपा सरकार ने इसके निर्माण को स्वीकृति दी थी। इसके लिए 62 करोड़ का बजट जारी किया गया। 2019 तक सेतु निगम को इसका निर्माण पूरा करना है।

67 करोड़ का बजट स्वीकृत

सेतु निगम के उप परियोजना निदेशक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि यह मंडल में पहला फोरलेन पुल होगा। सरकार ने इसके लिए कुल 67 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। अब यहां से डिजाइन के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। डिजाइन मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।

जाम से मिलेगी मुक्ति

कमिश्नर अजयदीप सिंह का कहना है कि सरकार का बड़ा प्रोजेक्ट है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा। शहर को भी जाम से मुक्ति मिल सकेगी। सेतु निगम को जल्द काम शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

पांच मिनट में पहुंचेंगे आगरा रोड

विकास यादव का कहना है कि एटा चुंगी से आगरा रोड तक पहुंचने में काफी समय लगता है। यह पुल बन जाएगा तो समय की बचत होगी। पांच मिनट में  रास्ता तय हो जाएगा।

कारोबारी अनुज प्रताप सिंह का कहना है कि पुल बनता है तो यह जिले के लिए बड़ी सौगात होगी। काफी समय से मांग की जा रही थी। इससे आगरा रोड पर जाम की समस्या भी कम होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.