Move to Jagran APP

Unlock 1.0: पूर्व विधायक जमीरउल्लाह बोले, सफर में आधार दिखाने की बाध्यता साजिश Aligarh News

पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह खान ने भाजपा सरकार के छह साल पूरा होने पर कहा कि सरकार फ्लॉप हो चुकी है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 09:57 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 08:20 AM (IST)
Unlock 1.0: पूर्व विधायक जमीरउल्लाह  बोले, सफर में आधार दिखाने की बाध्यता साजिश Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन ]: पूर्व  विधायक  हाजी  जमीर उल्लाह  खान  ने  भाजपा सरकार के छह साल पूरा होने पर कहा कि सरकार  फ्लॉप  हो  चुकी  है। सरकार  की नीतियां  ही  गलत  हैं। सफर  में  आधार कार्ड  दिखाने  की  बाध्यता  ही सरकार की  साजिश  है।  किसी  पर  आधार  कार्ड  नहीं  है  तो  क्या  उसे टिकट  नहीं  मिलेगा, वह  ङ्क्षहदुस्तानी  नहीं माना जाएगा।

loksabha election banner

सरकार लगातार बढ़ा रही पाबंदिया

पूर्व  विधायक  ने  कहा  कि  सरकार  लगातार  पाबंदियां  बढ़ा  रही  है, ऐसा  लगता  है  हम  अपने  ङ्क्षहदुस्तान  में  नहीं  हैं। सरकार  अपनी  गलत  नीतियों  के  खिलाफ  बोलने  वालों  को  बर्दाश्त  नहीं  करती। इन पर कार्रवाई  हो  रही  हैं। 

हेमवंत की भाजपा में वापसी

अलीगढ़ : विधानसभा चुनाव 2017 के बाद भाजपा से निष्कासित हेमवंत चौहान की सोमवार को पुन :  वापसी हो गई। ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी और जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने उनकी वापसी कराई। सोमवार दोपहर जापान हाउस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्यौराज सिंह ने हेमवंत चौहान का स्वागत किया।

2017 में निष्कासित कर दिया गया था

2017 में हेमवंत चौहान ने बरौली विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी की थी। उन्हें टिकट नहीं मिला था। चुनाव के बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए उन्हें मई 2017 में निष्कासित कर दिया गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.