Move to Jagran APP

बेटे अरविंद को कांग्रेस से टिकट मिलने पर पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने दी सफाई, बोले नहीं है कोई संबंध

कांग्रेस से गौतमबुद्ध नगर सीट से लोकसभा चुनाव की टिकट पाने वाले अरविंद के पिता पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने सफाई दी है।

By Edited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 12:38 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 12:39 PM (IST)
बेटे अरविंद को कांग्रेस से टिकट मिलने पर पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने दी सफाई, बोले नहीं है कोई संबंध
बेटे अरविंद को कांग्रेस से टिकट मिलने पर पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने दी सफाई, बोले नहीं है कोई संबंध
अलीगढ़ (जेएनएन)। कांग्रेस से गौतमबुद्ध नगर सीट से लोकसभा चुनाव की टिकट पाने वाले पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह के बेटा डॉ.अरविंद कुमार चौहान ने सबको चौकाने का काम किया है। उनके परिवार में क्या चल रहा है सीट बंटवारे से यह भी सामने आ गया है। ठा. जयवीर सिंह ने स्पष्ट किया है कि दो साल पहले ही अरविंद की शादी के बाद से हमारी विचार धारा में विद्रोह पैदा होने लगा था। मेरे भाजपा में शामिल होने के दौरान भी उन्होंने सदस्यता नहीं ली थी। इसके चलते उन्हें नोएडा यूनिवर्सिटी के चांसलर पद से हटाया।

बसपा से लड़ा था डॉ.अरविंद ने चुनाव

डॉ. अरविंद कुमार चौहान ने 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा की टिकट से चुनाव लड़ा था। इसके बाद ही वह सुर्खियों में आए थे। हालांकि इस चुनाव में सफल नहीं हो पाए थे। तब ठा. जयवीर सिंह बसपा में थे। एक साल पहले ही उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए वह अलीगढ़ सीट से छोटे बेटा अभिमन्यु के लए टिकट मांग रहे हैं। अरविंद की राजनीतिक सक्रियता की जानकारी लोगों को पंद्रह दिन पहले तब हुई जब सोशल मीडिया पर उनके नोएडा में लगे होर्डिंग्स नजर आए। इसके बाद ही माना जा रहा था कि वह कांग्रेस से चुनाव लडऩा चाहते हैं। शनिवार देर रात जारी हुई सूची ने इस पर मुहर लगा दी। इसके बाद से ही ठा. जयवीर सिंह के परिवार की राजनीति उठा पटक पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। इन चर्चाओं पर खुद ठा. जयवीर सिंह ने विराम लगाते हुए कहा है मेरी पत्नी व पूर्व सांसद राजकुमारी चौहान, पुत्र अभिमन्यु सिंह समेत तीनों पुत्र व भतीजा जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू  भाजपा के प्रति संपूर्ण निष्ठा के साथ समर्पित हैं। भाजपा व प्रधानमंत्री की जन कल्याणकारी नीतियों के प्रति हमारी सच्ची प्रतिबद्धता है।

कांग्रेस ने रचा राजनीतिक षडय़ंत्र
पूर्व मंत्री ने कहा है कांग्रेस ने मेरे परिवार के राजनीतिक मतभेदों का फायदा उठाते हुए कूटनीतिक चालक व राजनीतिक षडय़ंत्र रचा है। कांग्रेस व उसके नेताओं की यह ओछी मानसिकता है। अरविंद के इस निर्णय व कांग्रेस के इस कृत्य की  घोर निंदा करता हूं। इस समय देश को मोदी जी जैसे नेता की आवश्यकता है। भाजपा नेतृत्व जो भी आदेश देगा, जहां मेरी उपयोगिता समझेगा वहां मैं पार्टी को जिताने का काम करूंगा।

रामवीर की तरह जयवीर का परिवार
रामवीर की तरह जयवीर का परिवार भी राजनीति के दोहरे रास्ते पर
पूर्व मंत्री व बसपा के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय की तरह ही ठा. जयवीर सिंह का परिवार राजनीति के दोहरे रास्ते पर आ गया है। रामवीर के भाई मुकुल उपाध्याय ने हाल ही में भाजपा का दामन थामा है। अब ठा.जयवीर सिंह के बटा अरविंद ने कांग्रेस ने टिकट पाकर अपने परिवार में राजनीति की नई विचार धारा को जन्म लेने का काम किया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.