Move to Jagran APP

कांग्रेस के पूर्व सांसद बोले, गठबंधन प्रत्याशी के लिए बरेलवी व देवबंदी ने लगाई ताकत

कांग्रेस प्रत्याशी चौ. बिजेंद्र सिंह बरेलवी देवबंदी लखनवी आदि धर्मगुरुओं पर संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इनकी डील बसपा सुप्रीमो मायावती से हुई है।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 03:20 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 03:20 PM (IST)
कांग्रेस के पूर्व सांसद बोले, गठबंधन प्रत्याशी के लिए बरेलवी व देवबंदी ने लगाई ताकत
कांग्रेस के पूर्व सांसद बोले, गठबंधन प्रत्याशी के लिए बरेलवी व देवबंदी ने लगाई ताकत

अलीगढ़ (जेएनएन)। कांग्रेस प्रत्याशी चौ. बिजेंद्र सिंह बरेलवी, देवबंदी, लखनवी आदि धर्मगुरुओं पर संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इनकी डील बसपा सुप्रीमो मायावती से हुई है। इन्होंने बसपा गठबंधन प्रत्याशी को जिताने के लिए काम किया है। रात में हुई बैठकों से जारी संदेशों को अधिकांश मुसलमानों माना। इन्होंने मेरी वफादारी का अच्छा सिला नहीं दिया। मैंने इनके लिए क्या नहीं किया।

loksabha election banner

ये भी लगाए आरोप
शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में बिजेंद्र सिंह ने एक के बाद एक संगीन आरोपों की झड़ी लगा दी। मुफ्ती द्वारा किसी भी सियासी दल को आशीर्वाद देने को भी अनुचित बताया। गठबंधन प्रत्याशी बिना नाम लिए अजीत बालियान को सियासत का नौसिखिया बताया। सवाल किया कि यह यहां कितने समाजसेवी व जनता के बीच रहे हैं, कहा कि सिविल लाइंस क्षेत्र में बड़े स्तर पर पढ़ा लिखा तबका रहता है। उनका भी धर्मगुरुओं ने माइंड बॉस किया।

मुसलमानों को कांग्रेस का साथ देना था
उन्होंने कहा कि वह 13 वां चुनाव लड़ रहे हैं। एक बार सांसद व कई बार विधायक रहे हैं। जितनी मजबूत स्थिति उनकी इस बार थी, ऐसी कभी नहीं। उसका मुख्य कारण भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम का गांव- गांव में खुलकर विरोध किया गया है। कांग्रेस व उन्होंने हमेशा मुसलमानों के हितों के लिए संघर्ष किया। अगर अधिकांश मुसलमान भाजपा को हराना भी चाहते थे उन्हें कांग्रेस का साथ देना चाहिए था। मगर ऐसा नहीं किया। यह परंपरा स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

जमीर उल्लाह से नहीं है कोई शिकायत

पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने दो बार विधायक रहे हाजी जमीर उल्लाह खां को भाजपा के विरोध में अच्छा लड़ाकू बताया, बोले जमीर ने पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ाया। उसके नतीजे नुक्कड़ सभाओं में उमड़ी भीड़ है। इनसे व उनके समर्थकों से कोई शिकायत नहीं।

वैसे, राहुल को बनाना चाहते हैं पीएम, मेरी खिलाफत की
चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी के एक बड़े नेता राजस्थान में राहुल गांधी को पीएम बनाने के लिए संघर्ष का दावा करते हैं, वहीं मेरे असहयोग के लिए मुहिम छेड़ते हैं। इनकी मुहिम तो कुछ नहीं कर सकती थीं। मगर जिस मुस्लिम तबके ने मुझे वोट व सपोर्ट का आश्वासन दिया था। वह भावनात्मक अपील में बह गया। केंद्रीय नेतृत्व की भूमिका पर भी सवाल उठाया।

दौरे पर होंगे रवाना
पार्टी के प्रति बिजेंद्र आज भी बिजेंद्र ने संघर्ष का एलान किया है। वह पार्टी के केंद्रीय स्टार प्रचारक की सूची में भी शामिल हैं। जल्द ही वह शनिवार को वह हरियाणा व पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रचार के लिए रवाना होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.