सादगी के साथ मनाया गया पूर्व सीएम कल्याण सिंह का जन्मदिवस Aligarh news
राष्ट्रपति ने भी पूर्व सीएम को शुभकामना के साथ अपने अफसर भेजकर फूलों का गुलदस्ता व अन्य उपहार भेजें है। तमाम केंद्रीय मंंत्रियों ने बधाई दी है। सुबह हवन यज्ञ किया जहां सिंह के पुत्र व एटा सांसद राजवीर सिंह राजू ने हवन यज्ञ में सपत्नी प्रेम लता आहूतियां दी।
अलीगढ़, जेएनएन : लखनऊ में पूर्व सीएम कल्याण सिंह के जन्मदिवस पर उनके नाती व राज्यमंत्री संदीप के माल एवन्यू आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई देने पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने मोबाइल पर कल्याण सिंह को बधाई दी है।
हवन यज्ञ का हुआ आयोजन
राष्ट्रपति ने भी पूर्व सीएम को शुभकामना के साथ अपने अफसर भेज कर फूलों का गुलदस्ता व अन्य उपहार भेजें है। तमाम केंद्रीय मंंत्रियों ने बधाई दी है। सुबह हवन यज्ञ किया। जहां सिंह के पुत्र व एटा सांसद राजवीर सिंह राजू ने हवन यज्ञ में सपत्नी प्रेम लता आहूतियां दी। अलीगढ़ से तमाम लोग भी पहुंचे है। योगी सरकार के मंंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
गाजीपुर में भी मनाया गया जन्मदिन
थाना बरला के गांव गाजीपुर में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ब्रज क्षेत्र सदस्य अर्जुन सोलंकी ने लोगों में मिठाइयां बांटी।