Move to Jagran APP

हाथरस के सासनी से भाजपा के पूर्व विधायक देवकी नंदन का निधन Aligarh News

भाजपा के पूर्व विधायक देवकीनंदन कोरी (62) का देररात 1130 बजे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वे कैंसर से पीडि़त थे।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 01:31 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 01:31 PM (IST)
हाथरस के सासनी से भाजपा के पूर्व विधायक देवकी नंदन का निधन Aligarh News
हाथरस के सासनी से भाजपा के पूर्व विधायक देवकी नंदन का निधन Aligarh News

अलीगढ़ (जेएनएन)। भाजपा के पूर्व विधायक देवकीनंदन कोरी (62) का देररात 11:30 बजे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वे कैंसर से पीडि़त थे। पार्थिव शरीर को सुबह सासनीगेट के आवास विकास कॉलोनी स्थित आवास पर लाया गया। दोपहर 12 बजे राजघाट ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। नाती अनुज व भविष्य ने मुखाग्नि दी।

loksabha election banner

नौ वर्ष पहले हो गया था पैरालाइसिस

देवकीनंदन हाथरस जिले के सासनी विधानसभा क्षेत्र से 2002 में विधायक चुने गए थे। 2007 में वह विधायक थे। इनके छोटे बेटे की अलीगढ़ के दंगे में हत्या कर दी गई थी। 2010 में देवकीनंदन  पैरालाइसिस के शिकार हो गए थे, तभी से स्वास्थ्य खराब चल रहा था। हालांकि, स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने पर वह इगलास से टिकट की दावेदारी भी कर रहे थे। मगर, एक महीने से स्वास्थ्य कुछ अधिक गड़बड़ हो गया।

एक सप्ताह पहले कराया था अस्पताल में भर्ती

एक हफ्ते पहले उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात 11:30 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इनकी पुत्रवधू राजेश देवी सासनी से ब्लॉक प्रमुख हैं। कोल विधायक अनिल पाराशर, राजीव भारती, हरी शंकर माहौर, भूप्रकाश माहौर आदि ने पहुंचकर सांत्वना दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.