भाइयों की दीर्घायु के लिए बहनों ने खुद झेली दिक्कत, डग्गेमार वाहनों में किया सफर Aligarh News
महिलाओं ने घरों में चौक सजाकर यम द्वितीया की कहानी सुनाते हुए भाइयों की सुख समृद्धि दीर्घायु की मंगल कामना की इसके बदले में भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार एवं रु पये भेंटकर मंगलमय जीवन का शुभाशीष लिया।
अलीगढ़, जेएनएन। भाइयों की लंबी उम्र की कामना करने के लिए बहनें सुबह से ही उत्साहित थीं। बहनेें खुद डग्गेमार वाहनों में सफर करके खुद भाइयों के पास पहुंची और तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इगलास नगर तथा ग्रामीण अंचल में भैया दूज के त्योहार का देखते हुए बहनों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही अपने निजी वाहनों व प्राइवेट वाहनों से अपने प्यारे भाई को दौज खिलाने के लिए निकली बहनों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी मसक्कत करनी पड़ी। महिलाओं ने घरों में चौक सजाकर यम द्वितीया की कहानी सुनाते हुए भाइयों की सुख समृद्धि, दीर्घायु की मंगल कामना की इसके बदले में भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार एवं रु पये भेंटकर मंगलमय जीवन का शुभाशीष लिया।
इसलिए मनाया जाता है त्याेेेेेहार
एक बार कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमराज अपनी बहन यमुना के घर अचानक जा पहुंचे। बहन यमुना ने भाई का बड़ा आदर-सत्कार किया। विविध व्यंजन बनाकर उन्हें भोजन कराया तथा तिलक लगाया। यमराज अपनी बहन से बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने उन्हें भेंटें समर्पित कीं। यमराज ने यमुना से कोई भी मनोवांछित वर मांगने का अनुरोध किया। यमुना ने उनके आग्रह को देखकर कहा भैया यदि आप मुझे वर देना ही चाहते हैं तो यही वर दीजिए कि आज के दिन प्रतिवर्ष आप मेरे यहां आया करेंगे। इसी प्रकार जो भाई अपनी बहन के घर जाकर उसका आतिथ्य स्वीकार करे तथा उसे भेंट दें, उसकी सब अभिलाषाएं आप पूर्ण किया करें। यमुना की प्रार्थना को यमराज ने स्वीकार कर लिया। तभी से बहन-भाई का यह त्योहार मनाया जाने लगा। ब्रजमंडल में इस दिन बहनें भाई के साथ यमुना स्नान करती हैं जिसका विशेष महत्व बताया गया है।
रास्ते में रहा जाम का झाम
भैया दूज के त्यौहार को देखते हुए इगलास में दिन भर रास्ता जाम की स्थिती बनी रही। कोतवाली पुलिस यातायात व्यवस्था को सहीं बनाए रखने के लिए मशक्कत करती दिखी। भीड़ को देखते हुए लोगों को बसों के जालों पर लटक व छतों पर बैठ कर यात्रा करनी पड़ी। रोडवेज बसों की कमी होने के कारण डग्गेमार वाहनों ने जमकर चांदी काटी। बसों में भूसे की तरह सबारियां होने के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
चममचम की दुकानों पर लगी भीड़
भैया दूज पर बहनें अपने भाइयों के टीका करने के साथ मिष्टान भी खिलाती हैं। इगलास की प्रसिद्ध मिठाई चमचम की भैया दूज का डिमांड बढ़ जाती है। सोमवार को भाईयों के लिए मिष्ठान लेकर जाने के लिए भी नगर की प्रसिद्ध मिठाई चमचम लेने के लिए दुकानों पर लाईन लगी रही। भैया दूज पर गोले का भी महत्व होता है, गोले की डिमांड बढऩे के कारण गोला 200 से 250 रु पये किलो तक बिका।