Move to Jagran APP

Aligarh Weatherforecast : कोहरे ने कम कर दी जनजीवन की रफ्तार,न्यूनतम तापमान 7 डिग्री

कोहरे ने शनिवार को फिर कोहराम मचाया। शहर कोहरे की चादर से लिपट गया। ठंड के तेवर फिर तल्ख रहे। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। शुकवार रात से ही कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 10:41 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 10:41 AM (IST)
Aligarh Weatherforecast : कोहरे ने कम कर दी जनजीवन की रफ्तार,न्यूनतम तापमान 7 डिग्री
कोहरे ने शनिवार को फिर कोहराम मचाया। शहर कोहरे की चादर से लिपट गया।

अलीगढ़, जेएनएन। कोहरे ने शनिवार को फिर कोहराम मचाया। शहर कोहरे की चादर से लिपट गया। ठंड के तेवर फिर तल्ख रहे। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 25   डिग्री सेल्सियस रहा। शुकवार रात से ही कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया। शनिवार को सुबह भी घने कोहरे के साथ हुई।  न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री रहा, वहीं कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम थी। 30 मीटर पर कुछ नजर नहीं आ रहा था। इसका सबसे ज्यादा असर सड़क पर देखने को मिला। 

loksabha election banner

 

कोहरे ने वाहनों की स्‍पीड की धीमे

हेडलाइट, डिपर जलाने के बाद भी सड़कों पर गाड़ियां रेंग सी रही थीं। 10 बजे तक कोहरा वातावरण में छाया रहा। अधिकांश लोग घरों में रजाई में दुबके रहे। जरूरी काम से बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों से लिपटे होने पर भी ठिठुरते नजर आए। सड़क किनारे जगह-जगह अलाव जलाकर लोग राहत पाने की कोशिश कर करते दिखे। वहीं, कोहरे और पाले का असर रबी की फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.