पहले नाम बदलकर प्रेम जाल में फंसाया फिर देह व्यापार के धंधे में धकेला, जानिए आगे क्या हुआ Aligarh news
देहलीगेट थाना क्षेत्र के एक इलाके की किशोरी को युवक ने अपने प्यार के जाल में फंसाकर बेच दिया। आरोप है कि करीब दो माह से उससे देह व्यापार करवाया जा रहा था। विरोध करने पर यातनाएं दी जाती थीं।
अलीगढ़, जेएनएन। देहलीगेट थाना क्षेत्र के एक इलाके की किशोरी को युवक ने अपने प्यार के जाल में फंसाकर बेच दिया। आरोप है कि करीब दो माह से उससे देह व्यापार करवाया जा रहा था। विरोध करने पर यातनाएं दी जाती थीं। मंगलवार को आरोपित किशोरी को कहीं ले जाने की फिराक में था, तभी लोगों ने मानिक चौक से उसे पकड़कर किशोरी के उसके चंगुल से मुक्त कराया। इसके विरोध में देररात पूर्व महापौर समेत दर्जनों लोगों ने कोतवाली थाने पहुंचकर हंगामा किया।
विशेष समुदाय के युवक ने नाम बदलकर प्रेम जाल मेंं फंसाया था
पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने बताया कि देहलीगेट थाना क्षेत्र के एक इलाके की 16 वर्षीय युवती को समुदाय विशेष के युवक ने नाम बदलकर अपनी प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसे अपने साथ ले गया और भुजपुरा इलाके में एक महिला के यहां सौदा कर दिया। आरोप है कि वहां किशोरी को देह व्यापार में धकेल दिया गया। विरोध करने पर उसे यातनाएं दी गईं और उसके पैर जलाए गए। इधर, मंगलवार रात को किशोरी को कहीं ले जाने की तैयारी थी। तभी लोगों को भनक लग गई। मानिक चौक के पास लोगों की भीड़ ने आरोपित को दबोच लिया। पुलिस आरोपित व किशोरी को थाने ले आई। पूर्व महापौर ने देह व्यापार चलाने वाली महिला के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि आरोपित हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
दुष्कर्म के आरोपित की जमानत अर्जी खारिज
अलीगढ़ । पाक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने दुष्कर्म के आरोपित की जमानत अर्जी खारिज की है। विशेष लोक अभियोजक महेश सिंह ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण व दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित सलमान ने याचिका दायर की थी, जो निरस्त कर दी गई है।