विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Breaking News: एएमयू कैंपस में अचानक कार में लगी आग से मची अफरा-तफरी

By Aqib KhanEdited By:
Published: Wed, 16 Mar 2022 05:09 PM (IST)

एएमयू परिसर में आर्ट फैकल्टी के सामने खड़ी कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकल की गाड़ी ...और पढ़ें

Breaking News: एएमयू कैंपस में अचानक कार में लगी आग से मची अफरा-तफरी
Breaking News: एएमयू कैंपस में अचानक कार में लगी आग से मची अफरा-तफरी

अलीगढ़। एएमयू परिसर में बुधवार दोपहर को फैकल्टी आफ आर्ट के सामने खड़ी एक कर्मचारी की कार में आग लग गई। अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। दमकल की गाड़ी ने करीब आधा घंटा में आग पर काबू पा लिया। लेकिन, तब तक अगला हिस्सा जल चुका था। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।

एएमयू परिसर में आज दोपहर के समय फैकल्टी आफ आर्ट के सामने खड़ी एक कर्मचारी की कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। दमकल की गाड़ी ने करीब आधा घंटा में आग पर काबू पा लिया। लेकिन, तब तक अगला हिस्सा जल चुका था। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।

एएमयू प्राक्टर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि फाइन आर्ट विभाग में क्लर्क मोहम्मद जावेद उमर ने बुधवार को अपनी होंडा सिटी कार (यूपी 81 बीएन 8202) फैकल्टी आफ आर्ट के सामने खड़ी की थी। कार करीब दो-ढाई घंटे से खड़ी थी। इस बीच जावेद कार्यालय में अपना काम निपटा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे कार में अचानक आग लग गई और बोनट से धुआं निकलने लगा। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कार के अगले हिस्से में आग तेज हो गई। दमकल ने एएमयू सुरक्षाकर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया। हालांकि कार आधे से ज्यादा जल चुकी थी।

इनकी कार में लगी है आग

एएमयू परिसर में आर्ट फैकल्टी के सामने खड़ी कर्मचारी की कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। करीब आधा घंटे में दमकल ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक अगला हिस्सा जल चुका था। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। एएमयू प्राक्टर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि फाइन आर्ट विभाग में क्लर्क मोहम्मद जावेद उमर ने बुधवार को अपनी होंडा सिटी कार (यूपी 81 बीएन 8202) फैकल्टी आफ आर्ट के सामने खड़ी की थी। कार करीब दो-ढाई घंटे से खड़ी थी। इस बीच जावेद कार्यालय में अपना काम निपटा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे कार में अचानक आग लग गई और बोनट से धुआं निकलने लगा। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कार के अगले हिस्से में आग तेज हो गई। दमकल ने एएमयू सुरक्षाकर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया। हालांकि कार आधे से ज्यादा जल चुकी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।